साउथ सिटी में 50 लाख से होगा नाला निर्माण
महापौर ने किया नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज नगर विधायक राजीव गुंबर के साथ वार्ड संख्या 16 के साउथ सिटी में विधिवत पूजा अर्चना के बीच गंेती चलाकर सीसी नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। नगर निगम निधि से स्वीकृत उक्त नाले पर करीब 50 लाख रुपये की लागत आयेगी।
महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि नाली व सड़कों के निर्माण के साथ नगर निगम तेजी से विकास के पथ पर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में विकास कार्यो से शहर की सूरत बदल रही है। सभी के सहयोग से वार्ड व नगर को स्वच्छ और विकसित बनाने की दिशा में यह नाला निर्माण महत्वपूर्ण कदम है। इससे पूर्व साउथ सिटी में क्षेत्र वासियों ने महापौर व नगर विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से यह मांग चली आ रही थी। इससे जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान होगा। नगर विधायक राजीव गुुंबर, स्थानीय पार्षद सुलेख चंद, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष अजय वशिष्ठ, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष सचदेवा, पूर्व पार्षद नरेश रावत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ