Ticker

6/recent/ticker-posts

महापौर ने की एक करोड़ के नये विकास कार्यो की शुरुआत

महापौर ने की एक करोड़ के नये विकास कार्यो की शुरुआत

सहारनपुर हर रोज कर रहा विकास के नए कीर्तिमान स्थापित- महापौर

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज महानगर के दो वार्डो में नगर विधायक राजीव गुंबर के साथ एक करोड़ के नये विकास कार्य शुरु किये। इसके अलावा वार्ड 30 में निगम निधि से निर्मित एक सड़क का भी लोकार्पण भी किया। महापौर ने कहा कि सहारनपुर हर रोज विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

महापौर डॉ.अजय कुमार ने आज वार्ड संख्या 21 में चार गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ पूजा अर्चना के साथ सड़क पर गंेती चलाकर किया। चारों गलियों के निर्माण पर लगभग 50 लाख रुपये की लागत आयेगी। वार्ड 52 में भी एक नाले के निर्माण कार्य की शुरुआत की। इसी वार्ड के एक दूसरे नाले पर स्लैब डालकर उसे ढकने का कार्य भी किया जायेगा। इन दोनों कार्यो पर भी करीब 50 लाख का व्यय होगा। इसके अलावा वार्ड 30 में निगम निधि से 12 लाख रुपये की लागत से निर्मित एक सड़क का रिबन काटकर लोकार्पण भी किया गया। लोकार्पण समारोह को सम्बोधित करते हुए महापौर डॉ.अजय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में सहारनपुर हर रोज विकास के नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि सहारनपुर में विकास की एक ऐसी धारा प्रवाहित हो रही है जो पूरे शहर से होकर गुजर रही है। इसके अलावा भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पार्षद कपिल धीमान, पार्षद राजकुमार शर्मा, पार्षद मनोज प्रजापति, पार्षद गौरव जैन व पार्षद नीरज शर्मा के अलावा पार्षद प्रतिनिधि विनोद सैनी, पूर्व पार्षद अजय शर्मा तथा मंडल अध्यक्ष विजय वर्मा, गोपाल मेहंदी दत्ता सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

खनन से भरे डंपर ने ली बाईक सवार युवक की जान।आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम।अधिकारियों ने मौके पर पहुँच आश्वासन देकर खुलवाया जाम