रामपुर मनिहारान में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत,डीएम और एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल
रिपोर्ट अमन मलिक/डॉ ताहिर मलिक
सहारनपुर-थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया।
जिलाधिकारी अरविंद चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह तथा अन्य अधिकारी व्योम बिंदल ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। अधिकारियों ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि सभी घायलों का बेहतर एवं त्वरित उपचार सुनिश्चित किया जाए तथा इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।अस्पताल में घायलों से बातचीत करने के बाद जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को हादसे के कारणों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी ने हादसे की जानकारी साझा की और बताया कि प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ राहत एवं उपचार कार्यों की निगरानी कर रहा है।फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

0 टिप्पणियाँ