अंडर-14 समर क्रिकेट लीग में टीम व्हाइट ने जीता मैच
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित अंडर-14 समर क्रिकेट लीग में गुरुवार को पहला क्वार्टर फाइनल टीम ब्लैक और टीम व्हाइट के बीच खेला गया। टीम व्हाइट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ब्लैक 15 ओवर में 93 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से वंशिका ने 33 और रेयांश ने 43 रन बनाए। टीम व्हाइट के गेंदबाज पृथ्वीराज ने 3 तथा अर्जुन ने 2 विकेट लिए। 94 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम व्हाइट ने 12.5 ओवर में 6 विकेट पर 95 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया। टीम की ओर से राघवेंद्र ने 33 और पृथ्वी ने 25 रन बनाए। टीम ब्लैक के लिए सुशांत ने 3 और वैदिक ने 2 विकेट लिए। राघवेंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान कोच राजीव गोयल, टप्पू, रणधीर कपूर, भूपेंद्र कछल और संजय शर्मा मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ