Ticker

6/recent/ticker-posts

अंडर-16 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन

अंडर-16 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर -सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (एसडीसीए) द्वारा यूपीसीए के दिशा-निर्देशों के तहत अंबाला रोड स्थित ज्ञान कलश इंटर स्कूल मैदान में 22 से 25 जून तक आयोजित अंडर-16 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में सहारनपुर-ए, सहारनपुर-बी, मुजफ्फरनगर और शामली की टीमों ने भाग लिया। चार दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।

एसडीसीए के सचिव यशपाल ने बताया कि हमारे मार्गदर्शक और एसडीसीए के डायरेक्टर मोहम्मद अकरम के प्रयासों से जिले में क्रिकेट गतिविधियों को लगातार बढ़ावा मिला है। एसडीसीए चेयरमैन परविंदर सिंह ने कहा कि डायरेक्टर मोहम्मद अकरम का सहारनपुर क्रिकेट के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि उनके प्रयास से जिले के कई खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिला है। मैचों का संचालन अंपायर नीरज चौधरी, दीपक सैनी और आसिफ रजा ने किया, जबकि स्कोरर की जिम्मेदारी हरीश चौहान ने निभाई।यूपीसीए की ओर से उमंग शर्मा ने ऑब्जर्वर के रूप में प्रतियोगिता की निगरानी की।इस अवसर पर यूपीसीए एपेक्स काउंसिल सदस्य लतीफ उर रहमान, कोषाध्यक्ष गोपाल कृष्ण कालरा, उपाध्यक्ष रवि सिंघल, संयुक्त सचिव ऋषि चौधरी, मीडिया मैनेजर सैयद मशकूर सहित एसडीसीए के पदाधिकारी सदस्य और समस्त कोच भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अधिवक्ताओं ने पेपर लैस ई रजिस्ट्रीकरण के विरोध में सब रजिस्ट्री कार्यालय पर की तालाबंदी