कोतवाली पुलिस ने मात्र 48 घँटे में साईबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति की शत प्रतिशत रकम वापस कराई
रिपोर्ट अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-कोतवाली पुलिस ने मात्र 48 घँटे में साईबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति की शत प्रतिशत रकम वापस कराई है।पूरी रकम वापस पाकर पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान आ गई।
विगत 17 जून को सम्भलहेड़ी निवासी कुलदीप पुत्र रोहताश के साथ साईबर ठग द्वारा क्यू आर कोड के माध्यम से 10 हज़ार रुपये का फ्रॉड कर लिया गया था।कुलदीप कुमार ने ऑनलाइन साईबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर उम्मेद कुमार के नेतृत्व में गठित टीम एसआई पुष्पेंद्र सिंह,एसआई नेहा, कम्प्यूटर ऑपरेटर कपिलदेव,कॉन्स्टेबल दीपक, आकांक्षा ने कार्रवाही करते हुए मात्र 48 घँटे में पीड़ित की शत प्रतिशत रकम वापस करा दी।पूरी रकम वापस पाकर पीड़ित रोहताश का चेहरा खिल उठा और उसने पुलिस का आभार प्रकट किया।
0 टिप्पणियाँ