Ticker

6/recent/ticker-posts

क्रीडाधिकारी राहुल चोपड़ा को मिला स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य का अतिरिक्त प्रभार

क्रीडाधिकारी राहुल चोपड़ा को मिला स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य का अतिरिक्त प्रभार

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर।  क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा को सहारनपुर स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया गया है। उत्तर प्रदेश शासन के खेल अनुभाग (लखनऊ) और खेल निदेशालय (उत्तर प्रदेश खेल भवन, लखनऊ) के निर्देशों के अनुपालन में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तय की गई है। 

जारी आदेशों के अनुसार, राहुल चोपड़ा वर्तमान में तैनात क्रीड़ा अधिकारी पद के साथ-साथ आगामी अग्रिम आदेशों तक स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। शासन से हरी झंडी मिलते ही राहुल चोपड़ा ने तुरंत स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर खेल जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी। स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने उम्मीद जताई है कि राहुल चोपड़ा के इस पद पर आने से जिले में खेल सुविधाओं का विस्तार होगा। इसके साथ ही स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रबंधन में और अधिक सुधार देखने को मिलेगा। कॉलेज के प्रशासनिक कार्यों और खिलाड़ियों के प्रशिक्षण सत्रों में अब नई ऊर्जा के साथ तेजी आने की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सांसद इमरान मसूद ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण