Ticker

6/recent/ticker-posts

अंडर-14 समर क्रिकेट लीग में टीम ब्लू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ब्लैक को 121 रन के बड़े अंतर से पराजित किया

अंडर-14 समर क्रिकेट लीग में टीम ब्लू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ब्लैक को 121 रन के बड़े अंतर से पराजित किया

शानदार 128 रन की पारी खेलने वाले सत्यम झा को मैन ऑफ द मैच चुना गया

समर क्रिकेट लीग का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल उपलब्ध कराना और उनकी प्रतिभा को निखारना है -रणधीर कपूर

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित अंडर-14 समर क्रिकेट लीग में टीम ब्लू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ब्लैक को 121 रन के बड़े अंतर से पराजित कर दिया। मुकाबले में सत्यम झा ने शानदार शतकीय पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ब्लू ने निर्धारित 15 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। टीम की ओर से सत्यम झा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 128 रन की शानदार पारी खेली, जबकि अंकित ने 11 रन का योगदान दिया। टीम ब्लैक की ओर से वैदिक ने 4 विकेट और अंकित ने 3 विकेट लेकर गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया। 178 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ब्लैक की टीम टीम ब्लू के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 8.5 ओवर में मात्र 56 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम ब्लू की ओर से विराज भूटानी ने 3 विकेट और आर्यन ने 2 विकेट लेकर जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस प्रकार टीम ब्लू ने 121 रन के बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया। शानदार 128 रन की पारी खेलने वाले सत्यम झा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी के अध्यक्ष रणधीर कपूर ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि समर क्रिकेट लीग का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल उपलब्ध कराना और उनकी प्रतिभा को निखारना है। उन्होंने कहा कि सत्यम झा की शतकीय पारी और टीम ब्लू का प्रदर्शन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है तथा ऐसे आयोजन भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।इस अवसर पर कोच राजीव गोयल टप्पू, भूपेंद्र कछल, संजय शर्मा सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी सविता वर्मा ने कॉलोनाइजर को जारी किया नोटिस