Ticker

6/recent/ticker-posts

निशानेबाजी के भीष्म पितामह थे जसपाल राणा-फैसल खान

 निशानेबाजी के भीष्म पितामह थे जसपाल राणा-फैसल खान

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-गोल्डन बॉय के नाम से मशहुर दुनिया के बेहतरीन शूटर जसपाल राणा के आकस्मिक निधन पर ज़िले के निशानेबाजों में शोक व्याप्त है, उनके अचानक निधन से जहां देश भर के निशानेबाजों को धक्का लगा है वहीं सहारनपुर के निशानेबाज इस ख़बर से सत्र और अवाक रह गए हैं, ज़िला रायफ़ल क्लब के सहसचिव और नेशनल शूटर फैसल खान इस ख़बर को सुनकर सदमे की हालत में हैं, जसपाल राणा ने फैसल खान समेत नेशनल शूटर अफ़ज़ाल अहमद,अकमल सिद्दीकी,राव अरफ़ात,राव तल्हा को शुटिंग की एबीसीडी सिखाई और उनकी निशानेबाज़ी को परवान चढ़ाया,गौरतलब है कि सहारनपुर के ज़्यादातर निशानेबाज उत्तराखंड राज्य की तरफ़ से शूटिंग खेलते हैं और जसपाल राणा की राणा शुटिंग इंस्टीट्यूट के पुराने छात्र रहे हैं,

फाईल फोटो
फैसल खान ने बताया कि हम जसपाल राणा की शुटिंग रेंज के शुरआती दौर से छात्र रहे हैं और जसपाल राणा और उनके के पिता पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा,जसपाल राणा के भाई सुभाष राणा से निशानेबाज़ी के गुर सीखे हैं, फैसल खान के मुताबिक़ हमारे देश मे शूटिंग को पहचान ही जसपाल राणा की वजह से मिली है, उनसे पहले प्रतियोगिता में निशानेबाज़ी की ज़रूर जाती थी मगर उसको देश भर में पहचान सिर्फ़ जसपाल राणा की वजह से मिली,हालांकि उनके बाद कई खिलाड़ियों ने ओलम्पिक मैडल हासिल कर दुनिया भर में नाम कमाया है मगर शूटिंग को देश भर की हर गली मोहल्ले तक मशहूर करने का श्रेय जसपाल राणा को जाता है और इसलिए हम उनको शूटिंग के भीष्म पितामह बोलते हैं, राष्ट्रीय निशानेबाज अफ़ज़ाल अहमद अकमल सिद्दीकी राव तल्हा राव अरफ़ात शादाब अहमद रूंधे मन से जसपाल भैया को याद कर रहे हैं और सभी की आंखे नम हैं, जसपाल राणा के साथ बिताए गए एक एक पल को याद करके सभी भावुक हो रहे हैं,सभी जसपाल राणा को भैया कहते थे और जसपाल राणा भी सहारनपुर के सभी शूटरों को बहुत सम्मान देते थे और उनके प्रशिक्षण में कोई कमी नही छोड़ते थे,जसपाल राणा कई बार फैसल खान के आवास पर भी परिवार सहित आते रहे हैं इसलिए सभी शूटरों के परिवार भी उनके निधन से भावुक और दुखी हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी सविता वर्मा ने कॉलोनाइजर को जारी किया नोटिस