शासन की लाभकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाना मेरी प्राथमिकता-एसडीएम योगेश गौड़
रिपोर्ट अमन मलिक/डॉ ताहिर मलिक
रामपुर मनिहारान-नवागत एसडीएम योगेश गौड़ ने कहा कि जन समस्याओं का समय पर समाधान और शासन की लाभकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाना उनकी प्राथमिकता है।
रामपुर मनिहारान तहसील में डॉ पूर्वा शर्मा के स्थानांतरण के बाद एसडीएम योगेश गौड़ ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।नवागत एसडीएम ने कहा कि तहसील कार्यालय में अपनी समस्याएं लेकर आने वाले लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान कराया जाएगा।शासन की मंशा के अनुरूप शासन की लाभकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाया जाएगा।तहसील के सभी कर्मचारियों समय से कार्यालय आने व कर्तव्य का निर्वहन ज़िम्मेदारी के साथ सुनिश्चित किया जाएगा।लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।एसडीएम योगेश गौड़ ने कहा कि क्षेत्र की जनता अपनी समस्याओं के संबंध में कार्यालय समय में आकर अपनी समस्या बताए।उन्होंने कहा कि सभी नियमों का पालन करें।
0 टिप्पणियाँ