जमीयत उलेमा ए हिन्द के कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एसडीएम योगेश गौड़ को सौंपा
रिपोर्ट अमन मलिक/ डॉ ताहिर मलिक
रामपुर मनिहारान-जमीयत उलेमा ए हिन्द के कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम योगेश गौड़ को सौंपा।ज्ञापन में मोहम्मद अली जोहर विश्वविद्यालय को ध्वस्त न किए जाने की माँग की गई है।
जमीयत उलेमा ए हिन्द के ज़िला उपाध्यक्ष मौलाना शमशीर क़ासमी व तहसील अध्यक्ष मुफ़्ती आरिफ़ मज़ाहिरी के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुँचे कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम योगेश गौड़ को सौंपा।ज्ञापन में कहा गया है कि रामपुर स्थित मोहम्मद अली जोहर विश्वविद्यालय में हज़ारों छात्र छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।यदि विश्वविद्यालय की इमारतों को ध्वस्त किया जाता है तो इससे छात्र छात्राओं की शिक्षा प्रभावित होगी और उनके भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।वर्तमान में मोहम्मद अली जोहर विश्वविद्यालय किसी राजनीतिक दल से नहीं बल्कि शिक्षा से जुड़ा हुआ है।यदि विश्वविद्यालय में नियमों का उल्लंघन किया गया है तो सरकार जुर्माना लगाकर नक्शे आदि पास कराए।ताकि बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो।ज्ञापन में कहा गया है कि ये किसी पार्टी या व्यक्ति का मामला नहीं है।ये शिक्षा और बच्चों के भविष्य का मामला है।शिक्षा संस्थानों को बचाना सरकार और हम सब की ज़िम्मेदारी है।इस दौरान कारी शौकीन, मास्टर अरशद,कारी तनवीर,हाजी मोहम्मद अय्यूब,अहसान मलिक, कारी सालिक,फ़िरोज़ मुखिया,हकीम असलम,सूफ़ी सरवर,इंतेज़ार चौधरी, कारी अम्मार,शाहरुख,डॉ समरयाब,आदिल मलिक,मौलाना इफ़्तेख़ार, अयान,मोनिस आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ