संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन का रक्तदान शिविर, 125 यूनिट रक्त एकत्रित
"रक्तदान महादान" - सरसावां में 125 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
सत्संग भवन में लगा रक्तदान शिविर, एसबीडी ब्लड बैंक को मिली 125 यूनिट
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-मानवमात्र के कल्याणार्थ संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा अम्बाला-पंचकूला हाईवे स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन, सरसावां में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में लगाया गया।
शिविर का शुभारंभ नगर पालिका चेयरमेन प्रतिनिधि राजू पवार, जोनल इंचार्ज कुलभूषण चौधरी, एवं ब्रांच मुखी विश्वास कुमार, ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण और जीवनदायी कार्य है, जिससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। यह शिविर समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगाया गया है।शिविर में महिला व पुरुष सहित कुल 125 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया। एकत्रित 125 यूनिट रक्त एस.बी.डी. जिला चिकित्सालय, सहारनपुर के रक्तकेंद्र में जमा कराया गया।ब्रांच मुखी विश्वास कुमार ने शिविर में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, रक्तदाताओं, साध संगत, सेवादल अधिकारी, मुखी, संयोजक एवं डॉक्टर व उनकी मेडिकल टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने सभी भागीदारों को इस सकारात्मक कार्य के लिए धन्यवाद एवं बधाई दी।
0 टिप्पणियाँ