Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रदेशीय कैडेट जूडो प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण सहित 7 पदक जीतकर सहारनपुर ने कैडेट में भी दबदबा कायम रखा

प्रदेशीय कैडेट जूडो प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण सहित 7 पदक जीतकर सहारनपुर ने कैडेट में भी दबदबा कायम रखा

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- लखनऊ के इंडियन पैरा जूडो अकादमी में चल रहे जूडो खेल महाकुम्भ के दूसरे दिन शनिवार को विश्वास स्वरुप ने भव्य उद्घाटन कर खिलाडियों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर यू.पी. जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर हलवासिया, सचिव मुनव्वर अंजार, आएशा मुनव्वर, रूचि पूरी आदि उपस्थित रहे। 

सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के संस्थापक सचिव व अन्तरराष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता ने बताया की उक्त प्रदेशीय जूडो प्रतियोगिता में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में कैडेट जूडोकाओं ने भाग लिया और ऐसी बड़ी प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाडियों द्वारा इतने पदक अर्जित करना इनकी प्रतिभा को साबित करता है। उन्होने बताया कि पदक विजेताओं में -52 किग्रा. मे वंशिका ने स्वर्ण, -63 किग्रा. मे अकांशी ने स्वर्ण, -40 किग्रा. मे सायरा बानो ने रजत, -48 किग्रा. मे श्रीआ रानी ने रजत, -57 किग्रा. मे प्रज्ञा वर्मा ने कांस्य पदक, -60 किग्रा. मे अर्पित कम्बोज ने कांस्य, -90 किग्रा. मे अभिषेक चौहान ने कांस्य पदक जीतकर सहारनपुर का परचम लहरा दिया। 
सभी पदक विजेताओं को सहारनपुर जिला जूडो संघ के अध्यक्ष डॉ एस. के. शर्मा, संरक्षक ए. सी. गुप्ता, उपाध्यक्ष पंकज बंसल, अनिल अग्रवाल, संजय गुप्ता, विनय जिंदल, धीरज जैन, संजीव गुप्ता, मुकेश कुमार, नौशाद सैफी, सुषमा सिंह, राजी शर्मा  रिदम गुप्ता, सोनू सिंह जॉन्टी, खेलो इंडिया सेण्टर के प्रशिक्षक रुपेश कुमार, अमन झा, वंश जैन, कमलकांत आदि ने बधाई दीं और सभी को उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं  दीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

33 वर्षों की समाज सेवा को मिला वैश्विक सम्मान, अमेरिका की सीडर ब्रुक विश्वविद्यालय ने एडवोकेट डॉ. पंकज होलकर को मानद डॉक्टरेट से किया सम्मानित।