Ticker

6/recent/ticker-posts

चोरों की पुलिस को एक बार फिर चुनौती।एक दुकान में चोरी दो दुकानों में चोरी का प्रयास।

चोरों की पुलिस को एक बार फिर चुनौती।एक दुकान में चोरी दो दुकानों में चोरी का प्रयास।

व्यापारियों ने रात्रि पुलिस गश्त बढ़ाने व चोरों से निजात दिलाने की माँग 

रिपोर्ट अमन मलिक/डॉ ताहिर मलिक

रामपुर मनिहारान-अज्ञात चोरों ने तीन दुकानों में सेंधमारी करते हुए एक दुकान से हज़ारों रुपये पर हाथ साफ कर दिया और कुछ मिठाई भी बर्बाद कर दी जबकि दो दुकानों में सेंटर लॉक होने के कारण शटर नहीं फ़टे और वे दुकानें चोरी होने से बच गई।

इस्लाम नगर रोड पर दुकान करने वाले दुर्गेश गुप्ता पुत्र सुलेख चंद गुप्ता व सागर कश्यप पुत्र सुरेश कश्यप ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती रात चोरों ने दुर्गेश की हार्डवेयर की दो दुकानों के ताले और शटर के पाखे तोड़ डाले लेकिन सेंटर लॉक के कारण शटर नहीं उखाड़ पाए।वहीं सागर कुमार की श्याम स्वीट्स एवं फ़ास्ट फूड की दुकान के शटर के ताले तोड़कर चोर अंदर घुसे और गल्ले में रखे 4600 रुपये चोरी कर लिए।दुकान में रखी मिठाई भी खुर्द बुर्द कर दी।पीड़ितों ने चोरों को गिरफ़्तार कर नुकसान की भरपाई कराने व चोरों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाही की माँग की है।वहीं स्थानीय व्यापारियों ने कहा कि चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कड़ी कार्रवाही नहीं की गई है जिससे व्यापारियों में रोष व्याप्त है।व्यापारियों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की माँग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

33 वर्षों की समाज सेवा को मिला वैश्विक सम्मान, अमेरिका की सीडर ब्रुक विश्वविद्यालय ने एडवोकेट डॉ. पंकज होलकर को मानद डॉक्टरेट से किया सम्मानित।