Ticker

6/recent/ticker-posts

राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने अपने कैम्प कार्यालय पर जनता की समस्याएं सुन कराया समाधान

राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने अपने कैम्प कार्यालय पर जनता की समस्याएं सुन कराया समाधान

रिपोर्ट अमन मलिक/डॉ ताहिर मलिक

रामपुर मनिहारान-संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने अपने कैम्प कार्यालय पर जनता की समस्याओं को सुना और समाधान कराया।

संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने देवबंद रोड स्थित अपने कैम्प कार्यालय पर दूर दराज़ व स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता कर लोगों की समस्याओं का समाधान कराया।कुछ मामलों में अन्य दिशा निर्देश भी दिए।राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि जनता के बीच रहकर जनता की सेवा करना हमारी जिम्मेदारी है और इस ज़िम्मेदारी को पूरा करने से आत्मिक सुख प्राप्त होता है।उन्होंने कहा कि जब दूर दराज़ से लोग अपनी समस्या लेकर आते हैं तो हम आराम नहीं कर सकते।जनता की सेवा के लिए ही हमें पद दिया गया है।भाजपा सरकार की स्पष्ट नीति है कि कोई भी नागरिक परेशान न रहे।जनता के कल्याण के लिए सरकार ने अनेकों योजनाएं चला रखी हैं।इस दौरान मंत्री प्रतिनिधि कृष्णचंद सैनी, सचिन पँवार, प्रमोद कौशिक,दीपक सैनी,अनिरुद्ध सैनी आदि काफी लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, मिलेगा 50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान