राष्ट्रपति से की ललिता हत्याकांड की सीबीआई जांच तथा एसएसपी को निलंबित करने की मांग, दख़ल दे आयोग- डॉ० राहुल भारती
रिपोर्ट एसडी गौतम
सहारनपुर. मेरठ में दलित बेटी ललिता गौतम की निर्मम हत्या, न्याय की मांग कर रहे नागरिकों पर पुलिस की दमनकारी लाठीचार्ज के मामले ने तूल पकड़ लिया है। जिसके खिलाफ समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ ने सम्पूर्ण प्रकरण की CBI जांच, गिरफ्तार व्यक्तियों की रिहाई, एसएसपी अविनाश पांडेय को निलंबित किये जाने की मांग है।
महामहिम राष्ट्रपति के नाम ईमेल के माध्यम से ज्ञापन भेजकर समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राहुल भारती ने बताया कि मेरठ में ललिता गौतम हत्याकांड ने देश को झकझोर कर दिया है जिसमें भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19(1)B के तहत पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे नागरिकों पर मेरठ एसएसपी द्वारा मुकदमे दर्जकर गिरफ्तार करना और एसएसपी द्वारा प्रदर्शकारियों तथा हिरासत में लिये गये अधिवक्ता के साथ किए गए अमानवीय कृत्य की जितनी निंदा की जाए वह कम है। जिस कारण इस घटना से भारी रोष एवं आक्रोश है। डॉ. राहुल भारती ने राष्ट्रपति से मामले में दखल देकर पूरे मामले की जांच CBI से कराई जाने, निष्पक्ष जांच हेतु एसएसपी मेरठ को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने, आंदोलन के दौरान गिरफ्तार सभी निर्दोष नागरिकों को तत्काल रिहा करने, दोषी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कठोर विभागीय एवं कानूनी कार्यवाही करने तथा पीड़ित परिवार को समुचित सुरक्षा, सम्मान, आर्थिक सहायता तथा शीघ्र न्याय दिलाने एवं सरकारी नौकरी दिलाए जाने की मांग की है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग व राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, केंद्रीय गृह मंत्री, डीजीपी यूपी, मुख्य सचिव यूपी शासन, अपर मुख्य सचिव गृह व जिलाधिकारी मेरठ को प्रतिलिपि भेजते हुए प्रकरण का संज्ञान लेकर कार्यवाही की मांग की है।
0 टिप्पणियाँ