Ticker

6/recent/ticker-posts

भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय सचिव चौधरी विनय कुमार ने ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर गुर्जर को ज़िले के प्रशासनिक कार्यों के लिए बनाया अपना प्रतिनिधि।भाकियू टिकैत में बढ़ा धर्मवीर गुर्जर का क़द

भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय सचिव चौधरी विनय कुमार ने ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर गुर्जर को ज़िले के प्रशासनिक कार्यों के लिए बनाया अपना प्रतिनिधि।भाकियू टिकैत में बढ़ा धर्मवीर गुर्जर का क़द

रिपोर्ट अमन मलिक/डॉ ताहिर मलिक

रामपुर मनिहारान-भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर गुर्जर को भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय सचिव चौधरी विनय कुमार ने जनपद के प्रशासनिक कार्यों के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।इस नियुक्ति पर चौधरी धर्मवीर ने कहा कि और अधिक ज़िम्मेदारी से काम करेंगे।

थानाक्षेत्र के गाँव सलेमपुर निवासी चौधरी धर्मवीर गुर्जर भाकियू टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष हैं और संगठन व किसानों के लिए लगातार काम रहे हैं।किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए धरना प्रदर्शन करना हो या अधिकारियों से बात करनी हो उसमें धर्मवीर गुर्जर कोई कमी नहीं करते हैं।धर्मवीर गुर्जर निडर निर्भीक और ईमानदार किसान नेता के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त कर चुके हैं।चौधरी धर्मवीर गुर्जर की इस सफलता को देखते हुए संगठन ने उन्हें एक और बड़ी जिम्मेदारी दी है।भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय सचिव चौधरी विनय कुमार ने चौधरी धर्मवीर गुर्जर को जिला सहारनपुर के अपने प्रशासनिक कार्यों के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है और इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र भेज दिया है।इस नियुक्ति पर चौधरी धर्मवीर गुर्जर ने कहा कि वे संगठन के कार्यकर्ता हैं।संगठन और किसानों के हित के लिए यदि प्राण भी देने पड़े तो वे पीछे नहीं हटेंगे।उन्होंने अब और अधिक ज़िम्मेदारी के साथ काम किया जाएगा।संगठन के कार्यकर्ता व अन्य लोगों ने चौधरी धर्मवीर गुर्जर को इस नियुक्ति पर बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

शिक्षकों एवं कर्मचारियों को दिखाया गया मुख्यमंत्री के कैशलेस चिकित्सा योजना का सजीव प्रसारण