लाठी के दम पर दबाई जा रही है छात्रों की आवाज, लोकतंत्र बचाने के लिए कांग्रेस को मजबूत करे-अरविन्द पालीवाल
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल-कस्बे से सटे गांव बढ़ेडी में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी द्वारा शीला चक्रवर्ती के आवास पर मिटिंग का आयोजन किया गया।
बैठक व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मेरठ मंडल प्रभारी व प्रदेश महासचिव अनुसूचित जाति विभाग अरविन्द पालीवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है और वर्तमान हालात बहुत खराब हो चुके है जिसमें किसान, मजदूर व छात्र बदहाल स्थिति में है उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मुद्दे पर छात्रों द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन को आंसू गैस के गोले, लाठी व पानी की बौछारों के दम पर छात्रों की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है इसलिए हमें आपस में मिलजुलकर केंद्र व प्रदेश सरकार को सत्ता से बाहर करना होगा। उन्होंने कहा कि श्री राहुल गांधी द्वारा दलितों को सम्मान देने का काम किया है जिसका उदाहरण पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम है जिसपर उन्हें गर्व है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार पर भेदभावपूर्ण नीति अपनाकर शोषण कर समाज में हिंदू मुस्लिम कर नफरत फैलाने का आरोप लगाया। बैठक में बोलते हुए प्रदेश महासचिव (पिछड़ा मोर्चा) अशोक सैनी ने कहा कि अपनी लीडरशिप को मजबूती देने के लिए कांग्रेस पार्टी को मजबूती देनी होगी क्योंकि आज सभी राजनीतिक दलों की निगाहें दलित वोट बैंक पर टिकी है लेकिन दलित समाज को सिर्फ कांग्रेस ने ही सम्मान देने का काम किया है। संचालन रविकुमार ने किया। इस दौरान श्रीमती शीला चक्रवर्ती, सूरज सिंह, नरेश पालीवाल, राजेश कुमार, विनोद कुमार, भंवरसिंह, पवन कुमार, प्रदीप मास्टर, मुनेश, विपिन कुमार, कलीराम, अमन कुमार, रकम सिंह, संजय, रणधीर काला, नीटू, मोनू, अंकुश, शुभम, सौरभ, आलोक, तिलकराज, हरबंशलाल व विकास समेत आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ