शिक्षकों एवं कर्मचारियों को दिखाया गया मुख्यमंत्री के कैशलेस चिकित्सा योजना का सजीव प्रसारण
रिपोर्ट नदीम निजामी
सहारनपुर - नकुड़- सतगुरु इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी, नकुड़ में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों को दिखाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष (नगर नकुड़) आलोक जैन ने की।
मुख्य अतिथियों के रूप में तहसीलदार नकुड़ प्रियंक सिंह , जिलाध्यक्ष संदीप सिंह पंवार , खंड शिक्षा अधिकारी सहदेव गंगवार , मैनेजर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया,नकुड़,नायब तहसीलदार सर, ब्लॉक अध्यक्ष पंकज तंवर तथा प्रधानाचार्य KLGM इंटर कालेज गौरव मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीपाल एवं डॉ. हरिदत्त शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा से शिक्षकों को कैशलेस कार्ड वितरण किए गए कार्ड प्राप्त करने वालो में कपिल,सुनील गुप्ता,अरविंद कुमार,विजय कुमार,अजय कुमार,रोजी राणा,प्रविश कुमार,दीपक राठी,तेजपाल सिंह ,गौरव डाबर,सचिन वर्मा,सचिन पंवार,रणधीर सिंह,अवतार सिंह,अमित,राकेश कुमार,बबलू, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक उपस्थित रहे तथा सभी ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का स्वागत करते हुए इसे शिक्षकों के हित में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल बताया।
0 टिप्पणियाँ