Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत

वाब सिंह नागर ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है कि इस बार फिर कमल खिलने वाला है

रिपोर्ट अमन मलिक/डॉ ताहिर मलिक

रामपुर मनिहारान-भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का भव्य स्वागत किया गया।नवाब सिंह नागर ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है इस बार फिर कमल खिलने वाला है।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के प्रथम नगर आगमन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी हैदर गुर्जर ने अपने सहयोगियों के साथ हाइवे पर भव्य स्वागत किया।क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार भरपूर विकास कर रही हैं।आज देश की जनता खुशहाल है और भारत की छवि एक शक्तिशाली देश की बनी है।विपक्ष के पास न कोई मुद्दा है न जनाधार।उनकी ग़लत सोच के कारण जनता उन्हें हर जगह नकार रही है।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है इस बार फिर कमल खिलने वाला है।राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि सभी वर्गों का भाजपा का पर भरोसा बढा है और फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।इस दौरान पूर्व सासंद प्रदीप चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत राणा, मेलाराम पँवार,कृष्णचंद सैनी,पूर्व ब्लॉक प्रमुख नक्षत्र पँवार,चौधरी हैदर गुर्जर,प्रमोद कौशिक,डॉ किरनपाल, वसीम अब्बास नक़वी, अनस फरीदी,सलमान पँवार, राजिक गाड़ा,वामिक चौधरी, उस्मान चौधरी आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले अरविंद पालीवाल पार्टी की मजबूती पर हुई चर्चा