मदरलैंड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12 की परीक्षा में लहराया परचम
रिपोर्ट अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-सीबीएसई से संबद्ध मदरलैंड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
विद्यालय की छात्रा आन्या जैन ने शानदार 94% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। छात्र अक्षु ने 91%, सना ने 88%, आसिम ने 86%, आस्था पंवार ने 85% तथा वर्णिका ने 81% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता अर्जित की।विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ शालू कुमारी ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। हमारे छात्र निरंतर उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयों को छू रहे हैं। हमें विश्वास है कि ये विद्यार्थी भविष्य में भी विद्यालय और देश का नाम रोशन करेंगे।विद्यालय की चेयरपर्सन श्वेता सैनी ने कहा कि मदरलैण्ड पब्लिक स्कूल सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। विद्यार्थियों की यह सफलता अनुशासन, कठिन परिश्रम और सकारात्मक मार्गदर्शन का सुंदर उदाहरण है। हम सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर ख़ुशी का इज़हार किया।
0 टिप्पणियाँ