शोभायात्रा निकाल सत्संग में बही अमृतधारा
गुरु और शिष्य का रिश्ता अनमोल-महात्मा राजबीर दास
रिपोर्ट एसडी गौलम
सहारनपुर-अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन रजि. गुरु गद्दी ऊन/शुक्रताल के तत्वाधान में सतगुरु रविदास आश्रम देवला में सतगुरु स्वामी समनदास की महाराज की अध्यक्षता में वार्षिक सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग का शुभारंभ संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज सतगुरु स्वामी समनदास जी महाराज की आरती वंदना से किया गया।
उपाध्यक्षता करते हुए कार्यक्रम आयोजक महात्मा राजबीर दास ने कहा कि सतगुरु का सत्संग भाग्य की बात है जिससे मनुष्य अपने में बदलाव लाता है क्योंकि सत्संग की महिमा से अनेको राजा महाराजा सतगुरु रविदास जी महाराज के सेवक बने है जिनका आज नाम अमर है क्योंकि गुरु और शिष्य का रिश्ता बड़ा अनमोल है। उन्होंने सभी से बुरे कर्मों से बचने और सत्कार्य में लगने की बात कही। पत्रकार एसडी गौतम ने विचार रखते हुए कहा कि सतगुरु रविदास जी महाराज स्वामी समनदास जी महाराज की महिमा का गुणगान करते हुए जीवन में वक्त की कद्र करना अतिआवश्यक है क्योंकि गुरुजी ने जिस मिशन को दिया है उसको गति देना हम सबकी जिम्मेदारी है इसलिए मिशन की बेहतरी के लिए युवाओ को भीं आगे आना होगा और एक दूसरे की भावना का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने सभी से अंधविश्वास पाखंडवाद से दूर रहकर शिक्षित होने की बात कही। कार्यक्रम में महात्मा सतीश दास खरखड़ी, सहव्यवस्थापक सनवीर दास, महात्मा रामकुमार दास, महात्मा मांगेराम दास, सुधीर दास ने भी विचार रखे। संचालन मूलचंद चौहान ने किया। सत्संग से पूर्व गाँव मुल्लापुर से आश्रम देवला तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें श्रद्धालु नाचते गाते नजर आए। इस दौरान कृष्णपाल, चन्द्रदास, प्रदीप दास, बिहारीदास, नीटू रविदासिया, राजूदास, फुल्लादास, सतपाल दास, नाथीराम, प्रवीण कुमार, आजाद सिंह, राजा गौतम, अनिल केशव, पंकज मौर्य, अनुज चंदेना, ताऊ रंगीला, भावना सिंह, शालू, उर्मिला, संतोष व मानवी समेत हजारों अनुयायी मौजूद रहे।



0 टिप्पणियाँ