भाकियू टिकैत ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर डीएम को सौंपा ज्ञापन, खाद व गन्ना भुगतान की मांग
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-किसानो की विभिन्न समस्याओ को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्यामवीर सैनी ने की तथा संचालन जिला प्रवक्ता चौधरी संजय ने किया।
बैठक के बाद राष्ट्रीय सचिव चौधरी विनय कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया और किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर माननीय प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।मंडल अध्यक्ष चौधरी अशोक कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में किसान बहुत दुखी हैं। समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। गागनौली शुगर मिल एवं टोडर शुगर मिल का गत वर्ष व पिछले वर्ष का भुगतान न होने के कारण किसानों की स्थिति बहुत खराब हो रही है।जिला अध्यक्ष नरेश स्वामी ने कहा कि जिले में बिजली विभाग तानाशाही पर उतर आया है। बिजली बिलों में भारी अनियमितता पाई जा रही है। उन्होंने मांग की कि इसे सुधार कर 3 माह के लिए बिलों की वसूली पर रोक लगाई जाए।सभा को युवा जिला अध्यक्ष नदीम अंसारी, चौधरी बबलू, भाग सिंह, चौधरी पहल सिंह, मूसा प्रधान, सुरेश सैनी, योगेश, चौधरी हरपाल, कान सिंह राणा, संदीप चौधरी, अजय कंबोज सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

0 टिप्पणियाँ