Ticker

6/recent/ticker-posts

हाउस अरेस्ट कर दबाई जा रही है लोकतंत्र की आवाज-अरविन्द पालीवाल

हाउस अरेस्ट कर दबाई जा रही है लोकतंत्र की आवाज-अरविन्द पालीवाल

रिपोर्ट एसडी गौतम

सहारनपुर-अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी द्वारा नई दिल्ली में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होने के जाते समय देर रात कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविन्द पालीवाल को जनता रोड़ स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया।

हाउस अरेस्ट किए जाने से नाराज प्रदेश महासचिव अनुसूचित जाति विभाग व मेरठ मंडल प्रभारी अरविन्द पालीवाल ने कहा कि इस लोकतंत्र में संवैधानिक अधिकारों की आवाज को उठाने के खिलाफ केंद्र व प्रदेश सरकार की कार्यवाही खुली तानाशाही है जो संविधान के विपरीत है आज लोकतंत्र में आवाज उठाना अपराध बन गया है लेकिन यह आवाज दबने वाली नहीं है कांग्रेस पार्टी के लोग संघर्षशील लोग है और सड़क से संसद तक से संघर्ष करते रहेंगे और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का आगामी चुनाव में हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी आंदोलन कर रहे युवाओ व छात्रों के साथ है। इस दौरान रवि जाटव, सुमित बौद्ध, राजेश कुमार, राजसिंह, विनोद सिरसवाल, संजय कुमार, प्रीतम सिंह, अमित गौतम, अज्जू भाई, सन्नी व मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हाउस अरेस्ट कर दबाई जा रही है लोकतंत्र की आवाज-अरविन्द पालीवाल