कल सरसावां में विशाल रक्तदान शिविर, जागरूकता रैली निकाली
संत निरंकारी मिशन की बाइक रैली ने गांव-गांव किया रक्तदान शिविर का प्रचार
पंचकूला हाईवे सत्संग भवन में लगेगा विशाल रक्तदान शिविर
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-संत निरंकारी मिशन, ब्रांच सरसावां के तत्वावधान में कल अम्बाला-पंचकूला हाईवे स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में एक विशाल रक्तदान शिविर .का आयोजन किया जाएगा। शिविर की सफलता के लिए आज जन जागरूकता बाइक रैली. निकाली गई।
रैली का नेतृत्व ब्रांच संयोजक धीर सिंह एवं ब्रांच मुखी विश्वास कुमार के मार्गदर्शन में संत निरंकारी सेवादल द्वारा किया गया। बाइक रैली गांव शाहजहांपुर, असदपुर, छावडी, सरसावा, सलेमपुर सहित आसपास के गांवों में पहुंची और लोगों से रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।आयोजकों ने बताया कि शिविर में एस.बी.डी. जिला चिकित्सालय, सहारनपुर की मेडिकल टीम द्वारा रक्त एकत्रित किया जाएगा। ब्रांच पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान एक महादान है। इससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। अधिक से अधिक श्रद्धालु व क्षेत्रवासी इस शिविर में आकर मानव सेवा में अपना योगदान दें।
0 टिप्पणियाँ