Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्राम बुढेडा में आईटीसी मिशन के तहत निर्मित तालाब का लोकार्पण, जल संरक्षण को बताया जन-आंदोलन

ग्राम बुढेडा में आईटीसी मिशन के तहत निर्मित तालाब का लोकार्पण, जल संरक्षण को बताया जन-आंदोलन

ए.डी.ओ. संजय कुमार ने किया तालाब लोकार्पण, ग्रामीणों को दिया भूजल संरक्षण का संदेश

भूजल सप्ताह समापन पर बुढेडा में जल संरक्षण कार्यशाला आयोजित

रिपोर्ट धर्मेंद्र अनमोल

सहारनपुर-ग्राम पंचायत बुढेडा में आईटीसी मिशन सुनहरा कल के अंतर्गत निर्मित तालाब का लोकार्पण आज ए.डी.ओ. संजय कुमार द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ए.डी.ओ.  संजय कुमार ने कहा कि _"वर्तमान समय में जल संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। यदि हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्याप्त एवं स्वच्छ जल उपलब्ध कराना है, तो प्रत्येक व्यक्ति को जल संरक्षण की दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।"उन्होंने आईटीसी मिशन सुनहरा कल के अंतर्गत पानी संस्थान एवं WASH Institute द्वारा किए जा रहे जल संरक्षण एवं जनजागरूकता कार्यों की सराहना की। साथ ही सभी ग्रामीणों से जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर भूजल सप्ताह के समापन के उपलक्ष्य में ग्रामीणों को भूजल संरक्षण एवं भूजल पुनर्भरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि घरों, हैंडपंपों व अन्य जल स्रोतों के पास छोटे-छोटे सोक पिट बनाकर बहते पानी को व्यर्थ जाने से रोका जा सकता है, जिससे भूजल स्तर बढ़ता है। ग्रामीणों को वर्षा जल संचयन, पानी का समुचित उपयोग और अनावश्यक बर्बादी रोकने के लिए भी प्रेरित किया गया।उपस्थित ग्रामीणों ने अपने-अपने स्तर पर जल संरक्षण के कार्यों में सहयोग करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बुढेडा सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे सहित लगभग 78 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन *पानी संस्थान टीम द्वारा किया गया।इस अवसर पर आईटीसी मिशन सुनहरा कल से श्री प्रकाश जी तथा WASH Institute से श्री बीरभान साथ ही पानी संस्थान के जूनियर दीपक शर्मा, कनिष्क, विवेक, राहुल, आलोक, वसीम, सुभाष एवं मोहित* भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को *जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन* का संदेश देकर किया गया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

गृहकर-जलकर टैक्स में छूट सिर्फ 31 जुलाई तक