Ticker

6/recent/ticker-posts

गृहकर-जलकर टैक्स में छूट सिर्फ 31 जुलाई तक

 गृहकर-जलकर टैक्स में छूट सिर्फ 31 जुलाई तक

 निगम में सुबह आठ बजे से खुलेगा कैश काउण्टर 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर। नगर निगम में गृहकर व जलकर पर दी जा रही छूट केवल 31 जुलाई तक ही दी जायेगी। करदाताओं की सुविधा के लिए कैश काउण्टर पर टैक्स जमा करने का समय भी बढ़ा दिया गया है। अब करदाता सुबह आठ बजे से टैक्स जमा करा सकते हैं। नगरायुक्त शिपू गिरि ने इस सम्बंध में निगम के राजस्व विभाग को आदेश जारी किये है। 

निगम के कैश काउण्टर पर टैक्स जमा कराने वाले करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगरायुक्त शिपू गिरि ने निगम के कैश काउण्टर प्रातः आठ बजे से दोपहर साढे़ तीन बजे तक खोलने के निर्देश दिए है। इस कार्य का पर्यवेक्षण संचालन व व्यवस्था प्रबंधन मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को सौंपा गया है। नगरायुक्त ने गृहकर व जलकर में नगर निगम द्वारा दी जा रही छूट की समय सीमा भी निर्धारित कर दी है। उन्होंने कहा है कि टैक्स में छूट 31 जुलाई तक मान्य रहेगी, इसके उपरान्त टैक्स में कोई छूट नहीं दी जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

छात्राओं को दिया ‘जल है तो कल है’ का मंत्र