Ticker

6/recent/ticker-posts

छात्राओं को दिया ‘जल है तो कल है’ का मंत्र

 छात्राओं को दिया ‘जल है तो कल है’ का मंत्र

नगर निगम द्वारा श्री गुरूनानक गर्ल्स इन्टर कालेज में भूजल सप्ताह के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-भूजल सप्ताह के अन्तर्गत आज नगर निगम द्वारा गुरूनानक गर्ल्स इन्टर कालेज में एक कार्याशाला का आयोजन कर छात्राओं को जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी गयी। वक्ताओं ने कहा, ‘‘जल ही जीवन का आधार है, जल है तो कल है।’’

कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए अधिशासी अभियंता जल वी बी सिंह ने कहा कि इस अभियान का मुख्य संदेश ‘जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प’ रखा गया है, इसका उद्देश्य वर्षा जल संचयन और भूजल स्तर सुधारना है। उन्होंने कहा कि भूजल स्तर जिस तेजी से गिर रहा है, यदि उसे नहीं रोका गया तो भविष्य में अनेक कठिन चुनौतियों का सामना करना पडे़गा। सहायक अभियन्ता जल पवन सिंह व अवर अभियंता ललित कुमार व पंकज कुमार ने जल संरक्षण के महत्वपूर्ण टिप्स देते हुए जल का कम से कम दोहन करने पर जोर दिया। वक्ताओं ने पेड़ पौधों को पानी देने के लिए स्पिं्रकलर का प्रयोग करने, कार धोने के लिए बाल्टी का उपयोग करने, नहाने के लिए शावर के स्थान पर बाल्टी का उपयोग करने, ब्रश करते समय नल न घोलकर रखने,कम कपड़ों के लिए वाशिंग मशीन का उपयोग न करने तथा बगीचे में टायल न लगाकर हरी घास लगाकर वाटर रिचार्जिंग को बढ़ाने जैसे टिप्स दिए गए। कार्यशाला में गुरूनानक गर्न्स कालेज के प्रधानाचार्य के अतिरिक्त अध्यापक व निगम के कर्मचारी भी मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

छात्राओं को दिया ‘जल है तो कल है’ का मंत्र