Ticker

6/recent/ticker-posts

विकास की राह पर बढ़ रहा सहारनपुर- महापौर

विकास की राह पर बढ़ रहा सहारनपुर- महापौर

वर्धमान कॉलोनी एवं हलालपुर में नाले, सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज वार्ड संख्या 46 एवं वार्ड संख्या 6 के अंतर्गत बद्रीधाम कॉलोनी में 20 लाख रुपये की लागत से स्थापित किए गए 15 एचपी क्षमता के पंप का शुभारंभ किया। इसके अतिरिक्त वर्धमान कॉलोनी एवं हलालपुर में नाले, सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया। इस कार्य पर करीब 38.65 लाख की लागत आयेगी। इस दौरान नगर विधायक राजीव गुंबर व उपसभापति मयंक गर्ग तथा अनेक पार्षद भी मौजूद रहे। 

महापौर डॉ. अजय कुमार ने सड़क व नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ सड़क पर गेंती चलाकर किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास की राह पर बढ़ रहा है। शहर में सड़कों एवं नालियों का निर्माण और विकास  जितना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। महापौर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर को एक विकसित महानगर के रुप में विकसित करना है। नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि महानगर में विकास का रथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने महापौर व नगर विधायक सहित सभी पार्षदों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। 
महानगर उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर, पार्षद मुकेश गक्खड़, पार्षद ज्योति अग्रवाल, पार्षद सुखबीर वर्मा, नामित पार्षद निशांत शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि विनोद कुमार सैनी व नवीन अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष भाजपा विजय वर्मा व मनुज तायल, मंडल प्रभारी अनेश शर्मा, बूथ अध्यक्ष राहुल व पुनीत, निधि धीमान तथा संजय जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

छात्राओं को दिया ‘जल है तो कल है’ का मंत्र