कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को किया गिरफ़्तार
रिपोर्ट अमन मलिक/डॉ ताहिर मलिक
रामपुर मनिहारान-,कोतवाली पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ़्तार कर चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए चोरी गया सामान बरामद किया है।दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया है।
विगत 20 जून को नयागांव निवासी हर्ष पँवार पुत्र दीपक पँवार ने अपने स्कूल से इन्वर्टर बैट्रा, एलईडी,डीवीआर,स्कूल बस से दो छोटी बैटरी चोरी किए जाने के संबंध में तहरीर दी थी। 20 जुलाई को ग्राम पिलखनी निवासी शिवकुमार पुत्र कृष्णपाल ने अपने व पड़ोसियों के ट्यूबवेल पर चोरी की तहरीर दी थी।कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर उम्मेद कुमार ने अपनी टीम के एसआई राजकमल,एसआई अरुण कुमार, हैड कांस्टेबल सुधीर कुमार,शिव कुमार, रोहित कुमार, अमित कुमार ने अभियान चलाते हुए वांछित अभियुक्त नितिन पुत्र शिव कुमार निवासी ग्राम उमरी खुर्द थाना रामपुर मनिहारान व सागर पँवार उर्फ सावन पुत्र सुरेंद्र निवासी ग्राम पिलखनी थाना रामपुर मनिहारान को चुनेहटी अंडर पास से गिरफ्तार कर लिया।अभियुक्तों के क़ब्ज़े/निशानदेही पर एक प्लास्टिक के कट्टे में जला हुआ तांबे का तार,एक बड़ा बैट्रा,दो छोटी बैटरियां व घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर की स्प्लेंडर बाईक बरामद की है।गिरफ्तारी व बरामदगी के बाद मुकदमे में अन्य धारा की व्रद्धि की गई।आवश्यक विधिक कार्रवाही के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया है।
0 टिप्पणियाँ