Ticker

6/recent/ticker-posts

नकुड़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्रशेखर मित्तल के आवास पर स्थानीय पुलिस ने किया नजरबंद

नकुड़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्रशेखर मित्तल के आवास पर स्थानीय पुलिस ने किया नजरबंद

रिपोर्ट नदीम निजामी

नकुड़-रात के करीब दो बजे जब अधिकांश लोग गहरी नींद में सो जाते हैं तब नकुड़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्रशेखर मित्तल के आवास पर स्थानीय पुलिस की दस्तक ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी। 

बताया जाता है कि पुलिस टीम देर रात उनके घर पहुंची और उन्हें घर से बाहर न निकलने की हिदायत देते हुए घर में नजरबंद कर दिया। पुलिस के वाहनों की आवाज से आसपास के पड़ोस के लोग भी जाग गए। कांग्रेस से दशकों से जुड़े चंद्रशेखर मित्तल क्षेत्र में एक शांत और वरिष्ठ राजनीतिक चेहरा माने जाते हैं। ऐसे में देर रात हुई इस पुलिस कार्रवाई ने कई प्रकार के सवाल खड़े कर दिए हैं। माना जा रहा है कि दिल्ली में चल रहे कांग्रेस के आंदोलन और राहुल गांधी के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन किसी भी संभावित राजनीतिक सक्रियता को लेकर सतर्क है।   मित्तल ने इस कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रात दो बजे से  उनके घर के बाहर पुलिस का पहरा लगा हुआ है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार बताते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उनका आरोप है कि सरकार राजनीतिक विरोध से घबराई हुई है और इसी कारण इस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

गृहकर-जलकर टैक्स में छूट सिर्फ 31 जुलाई तक