Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्राम पंचायत चकवाली की ग्राम संसद चकवाली में भूजल सप्ताह समापन समारोह का हुआ आयोजन

ग्राम पंचायत चकवाली की ग्राम संसद चकवाली में भूजल सप्ताह समापन समारोह का हुआ आयोजन

रिपोर्ट अमन मलिक/डाँ ताहिर मलिक

रामपुर मनिहारान-"जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प" थीम पर केंद्रित भूजल सप्ताह के सातवें और अंतिम दिवस पर राष्ट्रीय एवं राज्य पुरस्कार विजेता ग्राम प्रधान श्रीमती सविता देवी एवं डॉ. नम्रता जायसवाल, अधिशासी अभियंता भूगर्भ जल विभाग की अध्यक्षता में आदर्श ग्राम पंचायत चकवाली की ग्राम संसद चकवाली में भूजल सप्ताह समापन समारोह का आयोजन किया गया एवं जल संरक्षण के संदेश दिए गए।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय चकवाली के सहयोग से छात्र छात्राओं द्वारा जल संरक्षण से सम्बन्धित विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।अधिशासी अभियन्ता, भूगर्भ जल विभाग द्वारा परिसर में वृक्षारोपण एवं दो तालाबों का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया तथा प्रतिभागी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम का संचालन कर रहे पुष्कर सिंह अवर अभियंता भूगर्भ जल विभाग द्वारा ग्राम चकवाली में भूजल पुनर्भरण की दिशा में किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए चकवाली को देश की अन्य ग्राम पंचायतों के लिए आदर्श बताया।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नकुल चौधरी, मो. इरफान,यशपाल,राजकुमार, श्रीमती आशारानी, श्रीमती मीनाक्षी,गौरव, श्रीमती रीना, सतेन्द्र सिंह पटवाल एवं  जितेन्द्र का सहयोग रहा। इंडियन हर्ब्स कंपनी के अधिकारी अशोक धीमान व मिथलेश,प्रधानाध्यापक अश्वनी, मुकेश,पूजा उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

छात्राओं को दिया ‘जल है तो कल है’ का मंत्र