सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों एव खिलाड़ियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया एसडीसीए) के डायरेक्टर मोहम्मद अकरम का जन्मदिन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (एसडीसीए) के डायरेक्टर मोहम्मद अकरम का जन्मदिन तुषार कालड़ा द्वारा विकसित एरिना-24 बॉक्स क्रिकेट परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके पुत्र एवं युवा क्रिकेटर अयान अकरम ने खिलाड़ियों एवं अतिथियों के साथ केक काटकर समारोह का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में एसडीसीए के चेयरमैन परविंदर सिंह, अध्यक्ष राजीव गुप्ता, सचिव यशपाल, अपेक्स काउंसिल सदस्य लतीफ उर रहमान, कोषाध्यक्ष पाली कालड़ा, उपाध्यक्ष रवि सिंघल, संयुक्त सचिव ऋषि चौधरी, मीडिया प्रभारी सैयद मशकूर, सहारनपुर व्यापार उद्योग मंडल के महामंत्री सुरेंद्र मोहन सिंह चावला, अमजद सैफी, भावना तोमर, राकेश शर्मा, विक्रांत चौधरी, आदिल खान, राहुल खान, नागेंद्र कुमार, फैयाज आलम, अमरीश चौधरी, अंजर अली, ललित चौधरी, विकेंद्र नरवाल, शाह हारून सैफी, रोहित खटाना, रवि कुमार, पीयूष चौहान सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।इस अवसर पर वक्ताओं ने मोहम्मद अकरम को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मोहम्मद अकरम ने जिले में क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने तथा खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने केक का आनंद लिया और जिले में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
0 टिप्पणियाँ