Ticker

6/recent/ticker-posts

चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एक बार फिर चोरी की घटना को दिया अंजाम

चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एक बार फिर चोरी की घटना को दिया अंजाम 

रिपोर्ट अमन मलिक/डॉ ताहिर मलिक

रामपुर मनिहारान-चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एक बार फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया और नकदी व जेवर चुरा लिए।चोरों ने दो कारों के शीशे भी तोड़ दिए।

जानकारी के अनुसार मौहल्ला सराय स्थित वसीम पुत्र नईम के मकान में बीती रात कोई नहीं था।चोर मकान के बाहर सजावट के लिए बनाए गए डिज़ाइन के सहारे चढ़ कर मकान के अंदर पहुँचे और एक कमरे में रखी अलमारियों के लॉक तोड़ कर लगभग डेढ़ लाख रुपये नक़द व लगभग 10 तोले की चाँदी की पाज़ेब की जोड़ी और एक चाँदी की अंगूठी पर हाथ साफ़ कर दिया।चोरों ने घर के बाहर दो कारों के शीशे तोड़ डाले और एक कार की स्टेपनी भी साथ ले गए।सुबह परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो वे दंग रह गए और मकान पर पहुँच सारा मंज़र देखा और पुलिस को सूचना दी।मौक़े पर पहुँची पुलिस ने बारीकी से मुआयना किया।चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौक़े पर जमा हो गए।चोरी की इस वारदात से मौहल्ले के लोगों में दहशत दिखाई दे रही थी।वहीं यह घटना पुलिस के लिए भी एक चुनौती है।उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही इस चोरी की इस घटना का ख़ुलासा कर देगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एक बार फिर चोरी की घटना को दिया अंजाम