Ticker

6/recent/ticker-posts

रेलवे मजदूर यूनियन के मंडल पदाधिकारियों का सहारनपुर में हुआ भव्य स्वागत

रेलवे मजदूर यूनियन के मंडल पदाधिकारियों का सहारनपुर में हुआ भव्य स्वागत

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर -उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (यूआरएमयू) अंबाला मंडल के सहायक राष्ट्रीय महामंत्री मनमीत सिंह एवं मंडल अध्यक्ष नीतीश शर्मा के सहारनपुर आगमन पर रेलवे कर्मचारियों एवं यूनियन पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान मंडल संगठन मंत्री अजय कुमार बिरला ने कहा कि राष्ट्रीय एवं मंडल पदाधिकारियों का सहारनपुर आगमन संगठन के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि दोनों पदाधिकारी रेल सेवा के साथ-साथ संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे शाखा सचिव रामप्रीत के सेवानिवृत्ति समारोह में शामिल होकर उन्हें शुभकामनाएं देने भी पहुंचे। इस अवसर पर मनमीत सिंह ने यूथ विंग एवं शाखा पदाधिकारियों से संगठन के प्रति ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए यूनियन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। रेलवे अधिकारी रेस्ट हाउस में सहारनपुर की चारों शाखाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में शाखा पदाधिकारियों ने मंडल पदाधिकारियों को फूल-मालाएं एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान अजय कुमार बिरला, गौतम सैनी, रवि शंकर, उपेंद्र गुप्ता, संजय कुमार, बाबूराम, विजय प्रभाकर, अनुज कुमार, राजेंद्र सिंह, राजन वत्स, अर्जुन बालियान, राकेश राणा, योगेश पंवार, अमित शर्मा सहित बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी एवं यूनियन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया अखिलेश यादव का जन्म दिवस