अधिवक्ताओं ने पेपर लैस ई रजिस्ट्रीकरण के विरोध में सब रजिस्ट्री कार्यालय पर की तालाबंदी
रिपोर्ट अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-पेपर लैस ई रजिस्ट्रीकरण के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सब रजिस्ट्री कार्यालय पर तालाबंदी कर विरोध जताया।
तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल गुर्जर एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्तागण सर्वसम्मति एवं हाईकोर्ट बैंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर पेपर लैस ई रजिस्ट्रीकरण प्रणाली का पारित आदेश का विरोध कर रहे हैं।इसी कड़ी में गुरुवार को अधिवक्ताओं ने तहसील कार्यालय परिसर में स्थित सब रजिस्ट्री कार्यालय पर तालाबंदी कर दी और नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी अनिल गुर्जर ने कहा कि पेपरलैस ई रजिस्ट्रीकरण से न केवल अधिवक्तागण बल्कि दस्तावेज लेखक और मुंशी गणों के सामने भी मुश्किल खड़ी हो जाएगी।आम आदमी भी कई तरह की उलझनों में उलझ जाएगा।इस दौरान उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार एडवोकेट, कोषाध्यक्ष मौ0 शारिक अंसारी एडवोकेट,सचिन चौहान, श्रीमति अंजली, मेहरबान चौधरी एडवोकेट, विश्वास, नवीन चौधरी एडवोकेट, ठाकुर धीर सिंह एडवोकेट, विनेश कुमार एडवोकेट, ओमकुमार एडवोकेट, आदि अधिवक्ता, व दस्तावेज लेखक व मुंशी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ