Ticker

6/recent/ticker-posts

सद्भाव एवं शांतिपूर्वक त्यौहार मनाऍ- सीओ पवन कुमार

 सद्भाव एवं शांतिपूर्वक त्यौहार मनाऍ- सीओ पवन कुमार

रिपोर्ट अमन मलिक/डॉ ताहिर मलिक

रामपुर मनिहारान-सीओ पवन कुमार ने कहा कि त्यौहार सद्भाव एवं शांतिपूर्वक तरीके से मनाएं और शासन की गाइडलाइन का पालन करें।अफ़वाह फैलाने और माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

कोतवाली परिसर आगामी मोहर्रम को लेकर आयोजित बैठक में सीओ पवन कुमार ने कहा कि प्रत्येक त्यौहार एक संदेश देता है।सभी को चाहिए कि सद्भाव एवं शांतिपूर्वक त्यौहार मनाएँ।दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें और ऐसा कोई कार्य न किया जाए जिससे किसी को कोई तक़लीफ़ हो।उन्होंने कहा कि शासन ने जो गाइडलाइन जारी की है सभी को उसका पालन करना होगा।यदि कोई भी किसी तरह की अफवाह फैलाएगा या किसी तरह माहौल ख़राब करने का प्रयास करेगा तो पुलिस ऐसे लोगों से सख़्ती से निपटेगी और ऐसे लोगों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाही की जाएगी।कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर उम्मेद कुमार ने कहा कि जिस प्रकार पहले त्यौहार मनाया जाता रहा है उसी तरह मनाया जाएगा।कोई भी नई परम्परा शुरू नहीं की जाएगी और पूर्व में निर्धारित रूट से ही जुलूस निकलेगा।जुलूस में किसी भी तरह के अस्त्रों शस्त्रों का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए है आप सब भी पुलिस प्रशासन को सहयोग करें।इस दौरान अतिरिक्त इंस्पेक्टर त्रिभुवन सिंह,एसआई आशीष कुमार,अखाड़ा यूनियन के सरपंच आफ़ताब लाला,सभासद आफ़ताब मलिक,महताब सलमानी,अनवर अली,ज़ाहिद क़ुरैशी, वसीम,जानी सभासद प्र0,हाजी मंसूर,नासिर अंसारी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सद्भाव एवं शांतिपूर्वक त्यौहार मनाऍ- सीओ पवन कुमार