Ticker

6/recent/ticker-posts

मानवता की सेवा करना सबसे बड़ी सेवा-इंस्पेक्टर उम्मेद कुमार

 मानवता की सेवा करना सबसे बड़ी सेवा-इंस्पेक्टर उम्मेद कुमार 

श्रीराम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष संदीप मित्तल द्वारा लगाई गई शरबत की छबील

रिपोर्ट अमर मलिक

रामपुर मनिहारान-इंस्पेक्टर उम्मेद कुमार ने कहा कि मानवता की सेवा करना सबसे बड़ी सेवा है।सभी को ऐसे कार्यक्रमों के लिए आगे आना चाहिए।

शुक्रवार को दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर श्रीराम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष संदीप मित्तल द्वारा लगाए गए शरबत वितरण शिविर का उद्घाटन कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर उम्मेद कुमार ने किया।इंस्पेक्टर उम्मेद कुमार ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए तथा ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने श्री राम सेवा ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।श्री राम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष संदीप मित्तल ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शरबत वितरण शिविर लगाया गया है। उन्होंने कहा समाज की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और भविष्य में भी जनकल्याण के ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे।गौरव मित्तल, विजय आनंद,चौधरी,अमर दीप,मनोज शर्मा बॉबी,सचिन पँवार,श्री मित्तल सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

ग्लोकल विश्वविद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस