Ticker

6/recent/ticker-posts

2 जुलाई को होगा प्रदेशस्तरीय धरना प्रदर्शन-राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह

2 जुलाई को होगा प्रदेशस्तरीय धरना प्रदर्शन-राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-किसानों की अनेको समस्याओं को लेकर किसान मज़दूर संगठन के किसान आगामी 2 जुलाई को प्रदेशस्तरीय जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे 

दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए किसान मज़दूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि आगामी 2 जुलाई को प्रदेशस्तरीय जिलाधिकारी कार्यालय पर  धरना प्रदर्शन की करेंगे किसानों की अनेको समस्याओं पर जिला प्रशासन व प्रदेश शासन का ध्यान खींचते हुए कहा कि जो नदियाँ जीवनदाइयनी होती थी आज वो सभी विषैली हो चुकी है जैसे हिंडन,काली नदी,पाओंधोई व ढमोला सहारनपुर कि प्रमुख नादिया आज पूरी तरह प्रदूषित हो चुकी है और इनका पानी किसी प्रयोग लायक नहीं बचा इनका जीवनोधार होना चाहिए!किसान की गन्ने की पेमेंट बजाज शुगर मील गांगनौली व दया शुगर मिल गागलहेड़ी व अन्य मिलो पर बकाया है जिस पर किसी प्रकार का संज्ञान नहीं लिया जा रहा है!सरकारी अस्पताल में मिलने वाली सुविधाएं पूरी तरह जर्जर स्थिति में है दवाईयां मरीज को बाहर से लेनी पड रही है व कई जगह डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं है! किसानों को मिलने वाले खाद की पूर्ति नहीं हो रही है यूरिया के लिए किसानों को दर दर धक्के खाने पड़ रहे हैं इसलिए खाद की पूर्ति भी एक बड़ा विषय रहेगी!-आंधी में जिन किसानों के आम की फसल को बड़ा नुकसान हुआ है क्योंकि सहारनपुर आम की फसल पैदल करने वाला है बड़ा जिला है इसलिए जितना फसल का नुकसान आम की हुआ है सरकार उसका एक मुआवजा तय कर किसान को मुहैया कराए!दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे को बनाकर तैयार कर दिया गया है परंतु आम जानता को इस पर आने जाने के लिए सर्विस रोड के माध्यम से रास्ता नहीं दिया गया है इसलिए जिले में अनेक जगह ग्रामीण इस समस्या से परेशान है इसलिए एन एच ए आई के अधिकारी व जिला अधिकारी इस विषय को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराये! प्रेस वार्ताके दौरान अजब सिंह,अंकित चौहान,सोविंदर राणा,सचिन राणा, ऋतिक,अमन,लाखन,सूरज,अभिषेक पदाधिकारी उपस्थित रहे


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

ग्लोकल विश्वविद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस