Ticker

6/recent/ticker-posts

कांग्रेसियों ने राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन के अवसर पर लगाई शरबत की छबील

कांग्रेसियों ने राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन के अवसर पर लगाई शरबत की छबील

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन शुक्रवार को जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा और महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

लोहानी सराय चौक, ढोलीखाल में ठंडे शरबत की छबील लगाकर राहगीरों को शरबत वितरित किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की । संदीप सिंह राणा ने भाजपा की लोकतंत्र व संविधान विरोधी सरकार के विरुद्ध संघर्ष करने वाले राहुल गांधी जी को एकमात्र दूरदर्शी व निर्भीक योद्धा बताया । संदीप राणा ने कहा कि देश के युवा, छात्रों, बेरोजगार, महिलाओं, किसानों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों आदि सहित राहुल गांधी देश के सभी वर्गों के नागरिकों के बेहतर भविष्य के लिए जो संघर्ष कर रहे हैं उसमें कांग्रेस का एक-एक सिपाही उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी इस मुहिम को सफल बनाने के लिए जुटा है । संदीप राणा ने कहा कि राहुल जी ने भाजपा की गूंगी, बहरी सरकार जो जनहित के मार्ग से पूरी तरह भटक चुकी है, को चेताने के लिए जो संघर्ष की राह पकड़ी है उससे ही देश के सभी नागरिकों, युवाओ के उज्ज्वल भविष्य एवं उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा । महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने कहा कि भाजपा के कुशासन के विरुद्ध निडरता के साथ केवल राहुल गांधी संघर्ष करते नजर आ रहे हैं । त्यागी ने राहुल के लिए दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की, जिससे वह लंबे समय तक देश का नेतृत्व करते हुए देश को विकास के मार्ग पर ले जाने का कार्य करें ।पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, एआईसीसी सदस्य चौधरी मुजफ्फर अली व पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी ने राहुल गांधी को दूरदर्शी नेता बताते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी ।  उन्होंने कहा कि राहुल जी जिस दूरदर्शिता के साथ आज देश के युवाओं का नेतृत्व कर रहे हैं उससे देश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा और इसीलिए देश के युवाओं ने उन्हें 2029 में देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया है ।आज के कार्यक्रम के आयोजन सेवा दल के जिलाध्यक्ष इमरान कुरैशी ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि राहुल गांधी  की दूरदर्शिता को आज देश का प्रत्येक व्यक्ति और युवा जान चुका है और यही कारण है कि देश का हर युवा अब राहुल गांधी को 2029 में देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए एकजुट हो चुका है । जिला उपाध्यक्ष नितिन शर्मा व प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने कहा कि यह सिर्फ विदित है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जिस तरह से देश में बेरोजगारी अपने चरम पर पहुंची इसकी एकमात्र वजह भाजपा की गलत नीतिया ही है और अब देश के युवा इस बेरोजगारी से निजात पाने के लिए राहुल गांधी जी में अपना विश्वास स्थापित कर चुके हैं । इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, एआईसीसी सदस्य चौधरी मुजफ्फर अली, पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता काजी शौकत हुसैन, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नितिन शर्मा, सेवादल जिलाध्यक्ष इमरान कुरैशी, महानगर उपाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, अक्षय चौधरी, सेवादल महानगर अध्यक्ष अनुज शर्मा, प्रभजीत सिंह, मनीष सहगल, रजनीश प्रधान, कार्तिक राणा, नसीब खान, राजन बिरला, नीरज कपिल, इकराम खान, विपिनकांत शर्मा, गुलफाम अंसारी, अमित शर्मा, मोहम्मद साकिब, जमाल अहमद, मनोज शर्मा, यूनुस अंसारी, सलीम खान, रवि कुमार, राकेश वर्मा, विक्की कुमार, एडवोकेट शाहाबाद मलिक, मोहम्मद जफर, हाजी शौकत, अर्सलान सालिक और हुमेर अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

फादर्स डे के अवसर पर देहरादून में प्रेस्टीज एक्सक्लुसिव का हुआ भव्य शुभारंभ