Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. रूपेश कुमार (आयुक्त, सहारनपुर मण्डल) के द्वारा किया गया

प्रतियोगिता में 13 मण्डलों से 76 बालिका खिलाड़ी कर रही है प्रतिभाग

मुख्य अतिथि डॉ. रूपेश कुमार (आयुक्त, सहारनपुर मण्डल) ने क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा को प्रदेशीय समन्वय सबजूनियर बालक प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-चार दिवसीय प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का सहारनपुर में भव्य शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता में 13 मण्डलों से 76 बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर रही है। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न भार वर्गों में कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

खेल निदेशालय उ0प्र0, खेल भवन लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के संयुक्त तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता 15 से 18 जून, 2026 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, सहारनपुर के द्वारा आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता उद्घाटन के मुख्य अतिथि डॉ. रूपेश कुमार (आयुक्त, सहारनपुर मण्डल) को राहुल चोपड़ा (क्रीड़ाधिकारी) ने बुके भेंट कर हार्दिक स्वागत किया गया। विशिष्ट अतिथि मुकुल मनोहर गोयल, (महानगर अध्यक्ष सम्पूर्ण उ0प्र0 उद्योग व्यापार मण्डल) को अमित जैन (अध्यक्ष, जिला बाक्सिंग संघ सहारनपुर) के द्वारा बुके भेंट कर हार्दिक स्वागत किया गया तथा प्रवीन कुमार, सहायक प्रशिक्षक ने मुख्य अतिथि को तथा लाल धर्मेन्द्र प्रताप ने विशिष्ट अतिथि को पटका  पहनाकर हार्दिक अभिनन्दन किया गया। 
मुख्य अतिथि डॉ. रूपेश कुमार (आयुक्त, सहारनपुर मण्डल) द्वारा खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा की प्रतियोगिता को खेल भावना के साथ खेले एवं अपने जिला, प्रदेश एवं देश व अपने माता पिता का नाम रोशन करे। साथ ही साथ खिलाड़ियों को सरकार द्वारा खेल कोटे के अर्न्तगत राजपत्रित अधिकारी की नौकरी भी दी जा रही है। मुख्य अतिथि द्वारा राहुल चोपड़ा, क्रीड़ाधिकारी को प्रदेशीय समन्वय सबजूनियर बालक प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर बधाई दी तत्पश्चात प्रतियोगिता के उद्घाटन की विधिवत् घोषणा की गई।  राहुल चोपड़ा, क्रीड़ाधिकारी एवं अमित जैन के द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित हुए मुकाबलो में  40-43 किग्रा. भार वर्ग में लखनऊ मण्डल से अनिका गोयल बनाम हादिया तारिक अलीगढ़ के मध्य खेला गया जिसमें हादिया तारिक अलीगढ़ दूसरे राउण्ड में विजयी रही। दूसरा मुकाबला 43-43 किग्रा. भार वर्ग में मेरठ मण्डल से दिया बनाम वर्चा सुप्ता देवीपाटन मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें वर्चा सुप्ता देवीपाटन 4-1 से विजयी रही। प्रतियोगिता मे निर्णायकों की भूमिका सोमप्रकाश शर्मा (अलीगढ़) पवन कुमार (वाराणसी), संजय गुप्ता (कानपुर), मनीष हजरिया (कानपुर), रॉबिन सिंह (मेरठ), अंकित गुप्ता (प्रयागराज), राजबहादुर (आगरा), विवेक ढाका (बागपत), कंचन भारती (कानपुर), कविता (मुरादाबाद), सोनम (गौतमबुद्वनगर), ननिका लिम्बू (वाराणसी) के द्वारा निभाई गई। 
इस अवससर पर क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा, सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार, जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष अमित जैन, सचिव रितु देवी, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, जयेन्द्र, आदेश, सन्नी, प्रीति, पुनित आर्य, प्रियंका, रुपेश, आकाश, गौरव, सुप्रिया, कनिष्ठ सहायक पुष्पपाल सिंह चौहान, शिवनंदन, अश्वनी श्रीवास्तव, तबरेज अहमद, अंकुश प्रजापति आदि उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह का सफल संचालन लाल धर्मेन्द्र प्रताप के द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

पांचाल म्यूजिक सेन्टर पर प्रयाग संगीत समिति की प्रायोगिक परीक्षा हुई सम्पन्न