Ticker

6/recent/ticker-posts

एसजेएस टाटा मोटर्स कप का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन

एसजेएस टाटा मोटर्स कप का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन

अंडर-20 वर्ग में खान स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब व अंडर-14 वर्ग में इंद्रा फुटबॉल क्लब बने चैंपियन

टूर्नामेंट आयोजक समीर खान ने एसजेएस टाटा मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर राजबीर सिंह एवं जनरल मैनेजर दीपक लूथरा का आभार व्यक्त किया

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय एसजेएस टाटा मोटर्स कप का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन हो गया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि राजबीर सिंह (मैनेजिंग डायरेक्टर, एसजेएस टाटा मोटर्से) तथा विशिष्ट अतिथि दीपक लूथरा (जनरल मैनेजर, एसजेएस टाटा मोटर्स सहारनपुर) एवं क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा रहे। 

सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी समीर खान ने बताया कि टूर्नामेंट में अंडर-20 वर्ग के फाइनल में खान स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब ने विक्ट्री फुटबॉल क्लब को पेनल्टी शूटआउट में हराकर लगातार छठी बार खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 5100 रुपये तथा उपविजेता टीम को 3100 रुपये की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। अंडर-14 वर्ग के फाइनल में इंद्रा फुटबॉल क्लब ने खान स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब को रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में 7-6 से पराजित कर खिताब जीता। तीसरे स्थान पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, सहारनपुर रहा। अंडर-14 वर्ग में वंशराज (इंद्रा एफसी) को बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, योगेश (इंद्रा एफसी) को बेस्ट गोलकीपर व आर्यदीप सैनी (खान स्पोर्टिंग एफसी) को बेस्ट डिफेंडर। अंडर-20 वर्ग में राघव (विक्ट्री एफसी) को बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, विकास (खान स्पोर्टिंग एफसी) को बेस्ट गोलकीपर, भविष (खान स्पोर्टिंग एफसी) को बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार प्रदान किया गया।    
इस अवसर पर विशेष आकर्षण रहे सहारनपुर के उभरते फुटबॉल खिलाड़ी आर्यदीप सैनी, जिन्होंने मार्च 2026 में स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित एमआईसी कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। एसजेएस टाटा मोटर्स कप में खेलने के लिए पहुंचे। शानदार प्रदर्शन के लिए आर्यदीप सैनी को अंडर-14 वर्ग में बेस्ट डिफेंडर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार एवं विशेष स्मृति चिन्ह दीपक लूथरा द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर उनके पिता संजय सैनी को भी सम्मानित किया गया।
एसोसिएशन के सचिव एवं टूर्नामेंट आयोजक समीर खान ने एसजेएस टाटा मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर राजबीर सिंह एवं जनरल मैनेजर दीपक लूथरा का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार तीसरे वर्ष उनके सहयोग से खिलाड़ियों के भोजन, पुरस्कार, किट बैग, खेल सामग्री एवं अन्य व्यवस्थाओं का उत्कृष्ट प्रबंध किया गया, जिससे प्रतियोगिता का सफल एवं भव्य आयोजन संभव हो सका। सचिव समीर खान ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सहारनपुर में फुटबॉल को बढ़ावा देना तथा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा और कौशल प्रदर्शित करने के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि शहर में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और एसोसिएशन का प्रयास है कि अधिक से अधिक खिलाड़ियों को उच्च स्तर पर खेलने का अवसर मिले।
प्रतियोगिता में रेफरी पैनल में आशुतोष कुमार, मोहम्मद अकरम, भारत रावत, निशांत नौटियाल एवं चेतन शर्मा ने अपनी सेवाएं दीं। प्रतियोगिता का सफल संचालन मशहूर साहब एवं डॉ. शहकार खान द्वारा किया गया। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष एवं सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद तैय्यब, कोषाध्यक्ष जाकिर अंसारी, संयुक्त सचिव नितिन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविन्द्र मनकताल, उपाध्यक्ष आशुतोष, कोऑर्डिनेटर यशपाल, मीडिया कोऑर्डिनेटर मोहम्मद अकरम, वरिष्ठ खिलाड़ी संजय सिंह, यशपाल पुंडीर, भारत रावत, बृजेश सिंह, पंकज तथा एथलेटिक्स कोच धर्मेन्द्र प्रताप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान अपात्र एवं दोहरे लाभ वाले 462 कार्ड निरस्त