Ticker

6/recent/ticker-posts

देश के अन्नदाता किसानों की समस्याओं के हल होने तक संघर्ष जारी रहेगा-भगत सिंह वर्मा।

देश के अन्नदाता किसानों की समस्याओं के हल होने तक संघर्ष जारी रहेगा-भगत सिंह वर्मा।

केंद्र सरकार अन्नदाता किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाए-भगत सिंह वर्मा।

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-कृषि प्रधान देश भारतवर्ष में सबसे अधिक उपेक्षा देश के अन्नदाता किसानों की केंद्र सरकार कर रही है। 12 वर्ष के भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कार्यकाल में देश के अन्नदाता किसानों पर सबसे अधिक कर्ज हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी जी का दावा 2022 में देश के अन्नदाता किसानों की आय दोगुनी करेंगे। झूठा व खोखला साबित हुआ है।

अलकनंदा घाट पर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा द्वारा आयोजित चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि कृषि प्रधान देश भारतवर्ष में सबसे अधिक उपेक्षा देश के अन्नदाता किसानों की केंद्र सरकार कर रही है। 12 वर्ष के भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कार्यकाल में देश के अन्नदाता किसानों पर सबसे अधिक कर्ज हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी जी का दावा 2022 में देश के अन्नदाता किसानों की आय दोगुनी करेंगे। झूठा व खोखला साबित हुआ है। उल्टे देश के  की आय आधी हो गई है।और किसानों पर कर्ज बढ़ने के कारण  भगत सिंह वर्मा ने देश और देश के अन्नदाता किसानों को बचाने के लिए देश के अन्नदाता किसानों के सभी कर्ज समाप्त कराए जाएं। देश के अन्नदाता किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाया जाए। सभी फसलों का एम एस पी लाभकारी बनाकर गारंटी कानून बनाया जाए। मनरेगा योजना को सीधा खेती से जोड़कर किसानों को मजदूर उपलब्ध कराए जाएं। डॉक्टर एम एस स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को तत्काल लागू कराया जाए। गन्ना देश और सभी प्रदेशों की आर्थिक रीढ है। गन्ने का लाभकारी मूल्य देश के गन्ना किसानों को ₹700 कुंतल नकद चीनी मिलों से दिलाया जाए। कृषि क्षेत्र आज भी भारतवर्ष में 5 करोड़ युवाओं को रोजगार दे सकता है।केंद्र सरकार देश के किसान नेताओं कृषि विशेषज्ञों से मिलकर खेती को लाभकारी बनाए। देश को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए ग्रामीण व्यवस्था और कृषि क्षेत्र को मजबूत करना पड़ेगा। देश के अन्नदाता किसानों की तरह शक्ति बढ़ाने से ही देश आर्थिक रूप से मजबूत होगा। चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बृज किशोर यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की सरकारे किसानो की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। किसानो की हालत बद से बदतर हो गई है। देश को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए जल जंगल जमीन और किसान को बचाना होगा। देश को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की नीतियों पर चलकर ही देश आर्थिक रूप से मजबूत हो सकता है। और विकसित भारत बन सकता है। चिंतन शिविर में भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी राष्ट्रीय सलाहकार हाफिज मूर्ति त्यागी राष्ट्रीय महासचिव रामकुमार नेता प्रदेश सचिव संदीप एडवोकेट संजय सिंह रजत शर्मा मीडिया प्रभारी दुष्यंत सिंह ऋषि पाल प्रधान कर जिला पंचायत सदस्य सुधीर चौधरी अरविंद चौधरी आदि ने भाग लिया

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सांसद मोहिबुल्ला नदवी ने दारुल उलूम का किया दौरा, देश के हालात पर हुई चर्चा