बॉक्सिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन आयोजित हुए सेमी फाइनल मुकाबलो में मुक्केबाजों नें किया शानदार प्रदर्शन
मुख्य अतिथि सुषमा बजाज, फाउण्डर बजाज ग्रुप ऑफ इन्सटीयूसन्स एवं अन्नु बजाज को राहुल चोपड़ा क्रीड़ाधिकारी ने बुके भेंट कर हार्दिक स्वागत किया
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही चार दिवसीय प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन आयोजित हुए सेमी फाइनल मुकाबलो में मुक्केबाजों नें अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, खेल भवन लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के संयुक्त तत्वाधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय, सहारनपुर द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रदेश के 15 मण्डलों से आए 151 मुक्केबाज प्रतिभाग कर रहे है।
बॉक्सिंग प्रतियोगिता में तीसरे दिन मुख्य अतिथि सुषमा बजाज, फाउण्डर बजाज ग्रुप ऑफ इन्सटीयूसन्स एवं अन्नु बजाज को राहुल चोपड़ा क्रीड़ाधिकारी सहारनपुर मण्डल ने बुके भेंट कर हार्दिक स्वागत किया तथा रितु देवी, सचिव जिला बाक्सिग संघ सहारनपुर ने पटका पहनाकर हार्दिक स्वागत किया। मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्बोधित कर उत्साहवर्धन किया गया। क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता के तीसरे दिन पहला सेमीफाइनल मुकाबला मुरादाबाद के दित्याराज ने वाराणसी के आदित्य गुप्ता को 4-1 अंक से हराया। दूसरा सेमीफाइनल मेरठ के लक्की ने लखनऊ के हैदर उल्लाह कुरैशी को 3-2 से हराया। तीसरा मुकाबल मेरठ के राहुल ने वाराणसी के अंश कुमार 3-2 से हराया। चौथा मुकाबला कानपुर के मुसीब ने मेरठ के सन्नी यादव को 5-0 से हराया। पांचवा मुकाबल लखनऊ के उज्लवल ने आगरा के समीर को 5-0 से हराया। छठा मुकाबला प्रयागराज के अमन ने मुरादाबाद के लोकेन्द्र सिंह को 5-0 से हराया। सातवां मुकाबला मेरठ के गोपाल ने वाराणसी के अकांश पाण्डेय को 5-0 से हराया। आठवां मुकाबला में आगरा के श्रीाकांत धनगर ने लखनऊ के अम्बीस सिंह पाल को 5-0 से हराया। नवां मुकाबला सहारनपुर के पुनीत ने बरेली के जय गंगवार को 3-2 से हराया। दसवां मुकाबला गोरखपुर के अमित कुमार ने आगरा के अर्पित कुमार को 3-0 से हराया। ग्यारवां मुकाबला प्रयागराज के आयुष कुमार कार्तिक ने वाराणसी के रूद्रा सिंह को 4-1 से हराया। बारहवे मुकाबले में आगरा के आदित्य धाकरे ने कानपुर के अनिकेत को 5-0 से हराया।प्रतियोगिता मे युवराज, सोमप्रकाश शर्मा, पवन कुमार, संजय गुप्ता मनीष हजारिया, रॉबिन सिंह, आशीष राय, शरद चंद्र, उदित शर्मा, अकीब, नाजिम, विश्वजीत के द्वारा निर्णायक की भूमिका निभाई गई। इस अवसर पर क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा, सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार, जिला बॉक्सिंग संघ सहारनपुर की सचिव रितु देवी, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, जयेन्द्र, आदेश, सन्नी, प्रीति, प्रियंका, रूपेश, सुप्रिया, कनिष्ठ सहायक पुष्पपाल सिंह चौहान, शिवनंदन, तबरेज अहमद, अंकुश प्रजापति, आशीष कुमार आदि का सहयोग रहा।



0 टिप्पणियाँ