14 जून को होगी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की उत्तर प्रदेश स्टेट वर्किंग कमेटी की महत्वपूर्ण कार्यकारिणी की बैठक
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-14 जून को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) द्वारा उत्तर प्रदेश स्टेट वर्किंग कमेटी की महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस बैठक में प्रदेशभर से आईएमए के वरिष्ठ पदाधिकारी, स्टेट प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी एवं पूरे प्रदेश से अन्य गणमान्य सदस्य का सहारनपुर में आगमन होगा।
इस कार्यक्रम के ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन एवं प्रेसिडेंट डॉ. प्रवीण शर्मा हैं, जबकि ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. मंदीप सिंह हैं। कार्यक्रम के को-स्पॉन्सर डॉ. कलीम अहमद एवं डॉ. डी.के. गुप्ता हैं। बैठक के संचालन की जिम्मेदारी डॉ. नीरज आर्या एवं डॉ. रेनू शर्मा निभाएंगे। वहीं कोषाध्यक्ष (ट्रेज़रर) के रूप में डॉ. अनुपम मलिक संपूर्ण वित्तीय व्यवस्था एवं आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।आयोजन समिति डॉ नरेश नौशरान , डॉ विकाश अग्रवाल भी है,जिन्होंने इसमें महत्वपूर्ण सहयोग दिया है इस कार्यकारिणी के ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन एवं आईएमए सहारनपुर के प्रेजिडेंट डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि यह हम सभी के लिए अत्यंत सौभाग्य एवं गर्व का विषय है कि आईएमए उत्तर प्रदेश स्टेट वर्किंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक सहारनपुर में आयोजित होने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल आईएमए सहारनपुर ही नहीं, बल्कि पूरे सहारनपुर जनपद के लिए सम्मान एवं गौरव का अवसर है। डॉ. कलीम अहमद ने बताया कि लगभग 18 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद यह स्टेट वर्किंग कमेटी की बैठक सहारनपुर में आयोजित हो रही है, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर से वरिष्ठ चिकित्सकों एवं पदाधिकारियों का सहारनपुर आगमन यहां के चिकित्सकों के लिए प्रेरणादायक एवं सम्मानजनक अवसर होगा।डॉ. मनदीप सिंह ने बताया कि यह आयोजन सहारनपुर के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। इस प्रकार की कार्यकारिणी बैठकों में स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा नीतियों एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाती है। राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा एवं भविष्य की योजनाओं को लेकर निर्णय लिए जाते हैं तथा जनसामान्य के हित में विभिन्न सुझाव एवं अनुशंसाएँ सरकार को भेजी जाती हैं।इन बैठकों में यह भी विचार-विमर्श किया जाता है कि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ किस प्रकार उपलब्ध कराई जाएँ तथा स्वास्थ्य नीतियों में किन सुधारों की आवश्यकता है। आईएमए द्वारा तैयार की गई अनेक अनुशंसाओं को सरकार द्वारा स्वीकार कर लागू भी किया जाता है।यह आयोजन न केवल आईएमए सहारनपुर बल्कि पूरे जनपद के लिए सम्मान एवं गौरव का विषय है कि प्रदेशभर के वरिष्ठ चिकित्सक एवं पदाधिकारी सहारनपुर में एकत्रित होकर स्वास्थ्य सेवाओं के भविष्य पर मंथन करेंगे।
0 टिप्पणियाँ