Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन

प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन

मेरठ मंडल की टीम विजेता तो वाराणसी मंडल की टीम बनी उपविजेता

प्रतियोगिता कें सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर धीरज कुमार सहारनपुर एवं प्रोगेसिग बॉक्सर प्रयागराज के अमन रहे

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, खेल भवन लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भव्य समापन हो गया। इस रोमांचक टूर्नामेंट में मेरठ मण्डल की टीम ने अपने शानदार पंच और बेहतरीन खेल रणनीति के बलबूते 43 अंको के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, कड़े मुकाबले में वाराणसी मंडल की टीम 25 अंको के साथ द्वितीय स्थान पर रहकर उपविजेता बनी। प्रतियोगिता कें सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर धीरज कुमार सहारनपुर  एवं प्रोगेसिग बॉक्सर प्रयागराज के अमन रहे। 

चार दिनों तक चले इस कड़े टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश के 15 मंडलों से आए 151 उभरते हुए मुक्केबाजों ने अपनी खेल प्रतिभा और तकनीकी कौशल का जोरदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। प्रतियोगिता समापन एवं पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि जसवन्त सिंह सैनी (संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास मंत्री, उ0प्र0) एवं विशिष्ट अतिथि राजीव गुम्बर (नगर विधायक) को राहुल चोपड़ा क्रीड़ाधिकारी सहारनपुर मण्डल ने बुके भेंट कर हार्दिक स्वागत किया तथा प्रवीन कुमार (सहायक प्रशिक्षक) ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को लाल धर्मेन्द्र प्रताप ने पटका पहनाकर हार्दिक अभिनन्दन किया गया। मुख्य अतिथि जसवंत सिंह सैनी (संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास मंत्री, उ0प्र0) और अति विशिष्ट अतिथि राजीव गुम्बर (नगर विधायक) ने रिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता में 30-33 किग्रा. मेे दित्याराज (मुरादाबाद) स्वर्ण, लक्की (मेरठ) रजत, आदित्य गुप्ता (वाराणसी) व हैदर उल्ला कुरैशी (लखनऊ) कांस्य। 33-35 किग्रा. में अविरल गुप्ता (लखनऊ) स्वर्ण, राहुल (मेरठ) रजत, अंश कानपुर व अनस कुमार (वाराणसी) कांस्य। 35-37 किग्रा. मे मुसीब (कानपुर) स्वर्ण, उज्जवल (लखनऊ) रजत, शनी यादव मेरठ व समीर (आगरा) कांस्य। 37-40 किग्रा. में गोपाल (मेरठ) स्वर्ण, अमन (प्रयागराज) रजत, आकांश पाण्डेय (वाराणसी) व लोकेन्द्र सिंह (मुरादाबाद) कांस्य। 40-43 किग्रा. में धीरज कुमार (सहारनपुर) स्वर्ण, श्रीकांत धनगर (आगरा) रजत, कृष्णा (देवीपाटन) व अम्बेश सिंह पाल (लखनऊ) कांस्य। 43-46 क्रि.ग्रा. में पुनीत (सहारनपुर) स्वर्ण, अमित कुमार (गोरखपुर) रजत, जय गंगवार (बरेली) व अर्पित यादव (आगरा) कांस्य। 46-49 कि.ग्रा. में अभय मलिक (मेरठ) स्वर्ण, ईशान यादव(झांसी) रजत, सचिन (कानपुर) व समरपाल (प्रयागराज) कांस्य। 
49-52 किग्रा. में दिव्यांशु (मेरठ) स्वर्ण, आयुष कार्तिक (प्रयागराज) रजत, रूद्र प्रताप (सहारनपुर) व रूद्र सिंह (वाराणसी) कांस्य। 52-55 किग्रा. में हिमांशु यादव (वाराणसी) स्वर्ण, श्रेय सास्वत शुक्ला (लखनऊ) रजत, अनस राजा (गोरखपुर) व कृष्ण वर्मा (देवीपाटन गोण्डा) कांस्य। 55-58 किग्रा. में आदित्य धाकरे (आगरा) स्वर्ण, अनिरूद्व दत्त मिश्रा (वाराणसी) रजत, अनिकेत (कानपुर) व स्वंय कुशवाहा (बरेली) कांस्य। 58-61 किग्रा. में अनिक वावरा (मेरठ) स्वर्ण, हर्षित सिंह (वाराणसी) रजत, शिवांक कुमार (सहारनपुर) व राज (आगरा) कांस्य। 61-64 किग्रा. में अर्थव श्रीवास्तव (देवीपाटन गोण्डा) स्वर्ण, दिलशान (वाराणसी) रजत, अनन्त त्यागी (मेरठ) व ईशान्त (आजमगढं) कांस्य। 64-67 किग्रा. मे अभि कश्यप (कानपुर) स्वर्ण, समर मौर्या (वाराणसी) रजत, वेदांश (सहारनपुर) व हर्षित कपासिया (मेरठ) कांस्य। 67-70 किग्रा. में यश यादव (मेरठ) स्वर्ण, मंयक (प्रयागराज) रजत, अंकुश चौधरी (वाराणसी) कांस्य। 70+ किग्रा.  में निशान्त (झांसी) स्वर्ण, रविकान्त (अलीगढ़) रजत, उत्कर्ष (प्रयागराज) व शिवम कुमार (मेरठ) ने कांस्य पदक जीता। 
प्रतियोगिता मे युवराज, सोमप्रकाश शर्मा, पवन कुमार, संजय गुप्ता, मनीष हजारिया, रॉबिन सिंह, आशीष राय, शरद चंद्र, उदित शर्मा, अकीब, नाजिम, विश्वजीत के द्वारा निर्णायक की भूमिका निभाई गई।  इस अवसर पर क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा, सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार, सुनील कुमार (उपक्रीड़ाधिकारी, झांसी)  जिला बॉक्सिंग संघ सहारनपुर की सचिव रितु देवी, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, जयेन्द्र, आदेश, सन्नी, प्रीति, प्रियंका, रूपेश, सुप्रिया, कनिष्ठ सहायक पुष्पपाल सिंह चौहान, शिवनंदन, अश्वनी श्रीवास्तव, तबरेज अहमद, अंकुश प्रजापति, आशीष कुमार, रविकान्त धीमान आदि उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

विकसित भारत-2047 के संकल्प को लेकर प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम का आयोजन