Ticker

6/recent/ticker-posts

विकसित भारत-2047 के संकल्प को लेकर प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम का आयोजन

विकसित भारत-2047 के संकल्प को लेकर प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम का आयोजन 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं विकसित भारत-2047 के संकल्प को लेकर प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम का आयोजन मध्य हरिद्वार स्थित वैभव ग्रैंड होटल में किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े बुद्धिजीवियों,शिक्षाविदों, चिकित्सकों, उद्योगपतियों,अधिवक्ताओं,सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों के साथ विस्तृत संवाद किया। अपने संबोधन में अरुण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12वर्षों में विकास,सुशासन,आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं।उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य हुआ है।गरीब कल्याण,महिला सशक्तिकरण,किसानों की उन्नति ,युवाओं को रोजगार के अवसर,डिजिटल क्रांति और बुनियादी ढांचे के विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं।उन्होंने कहा कि 25करोड लोग गरीबी रेखा से बाहर आए 4करोड़ पक्के घर से सिर पर छत की गारंटी मिली,60करोड लोगों का आयुष्मान भारत का लाभ मिला 3 करोड़ लखपति दीदी कर रही नारी सशक्तीकरण योजना का क्रियान्वयन,उन्होंने कहा कि 57करोड़ मुद्रा लोन से रोजगार की क्रांति शुरू हुई है 12करोड़ शौचालय बनाए गए हैं 79लाख करोड़ रिकॉर्ड निर्यात हुआ है।सामाजिक सुरक्षा कवरेज तीन गुना से अधिक हुई है। यूपीआई ट्रांजैक्शन 12000 गुना बड़ा है।कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि विकसित भारत-2047 केवल सरकार का लक्ष्य नहीं बल्कि 140करोड़ देशवासियों का सामूहिक संकल्प है।इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है।उन्होंने प्रबुद्ध जनों से आग्रह किया कि वे प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के विजन को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।संवाद कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रबुद्धजनों ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा विभिन्न विषयों पर सुझाव प्रस्तुत किए।अरुण सिंह ने सभी सुझावों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर राष्ट्र निर्माण के कार्य को आगे बढ़ा रही है।भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी अनिल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण ,राष्ट्रीय सुरक्षा की मजबूती,आर्थिक सुधारों और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं।आज भारत विश्व मंच पर एक मजबूत,आत्मविश्वासी और निर्णायक राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।सभी उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु अपने-अपने क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक,भाजपा पदाधिकारी एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।प्रबुद्धजन सम्मेलन में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर दिनेश चंद्र शास्त्री,भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शमार्,भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी,जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट,राजकुमार अरोड़ा,पार्षद राजेश शर्मा,दीपांशु विद्यार्थी,तरुण नैयर,भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत शर्मा,राजेंद्र कटारिया,किशन बजाज,तुशांक भट्ट,पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल,कामिनी सडाना,मृदुला शास्त्री,सिंघल पारुल चौहान आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

विकसित भारत-2047 के संकल्प को लेकर प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम का आयोजन