Ticker

6/recent/ticker-posts

सभी उस्ताद,ख़लीफ़ा और खिलाड़ी नियमों का पालन कर मिसाल पेश करें-सरपंच आफ़ताब लाला

अखाड़ा यूनियन के सरपंच आफ़ताब लाला के निवास पर हुई उस्ताद,ख़लीफ़ा व खिलाड़ियों की बैठक

सभी उस्ताद,ख़लीफ़ा और खिलाड़ी नियमों का पालन कर मिसाल पेश करें-सरपंच आफ़ताब लाला

रिपोर्ट अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-अखाड़ा यूनियन के सरपंच आफ़ताब लाला ने कहा कि हमेशा की तरह इस बार भी शांतिपूर्वक खेल होंगे।सभी उस्ताद,ख़लीफ़ा और खिलाड़ी नियमों का पालन कर मिसाल पेश करें।

अखाड़ा यूनियन के सरपंच आफ़ताब लाला के निवास पर बीती रात सभी अखाड़ों के उस्ताद,ख़लीफ़ा व खिलाड़ियों की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए सरंपच आफ़ताब लाला ने कहा कि रामपुर मनिहारान में सैंकड़ों वर्षो से परम्परागत रूप से शांतिपूर्वक अखाड़े अपने खेल दिखाते आ रहे हैं और अखाड़ों की वजह से कभी भी किसी को भी किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी गई है।इस बार भी ऐसा ही होना चाहिए।सभी उस्ताद और ख़लीफ़ा अपने खिलाड़ियों को ट्रेंड करें और नियमों का पालन कराएं।उस्ताद शफ़ीक़ अंसारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने हमेशा सहयोग किया है हम भी शासन प्रशासन को हमेशा की तरह सहयोग करेंगे।मेहताब सलमानी,सलीम ख्वाज़ा, वसीम क़ुरैशी ने कहा खिलाड़ी उत्साह के साथ अपनी तैयारी करें और शानदार खेल बनाएँ।इस दौरान अली हसन अंसारी,महताब मलिक,दानिश, शाहनवाज़,शादाब आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

पांचाल म्यूजिक सेन्टर पर प्रयाग संगीत समिति की प्रायोगिक परीक्षा हुई सम्पन्न