Ticker

6/recent/ticker-posts

चार कन्याओं की शादी व मेधावियों का सम्मान कर मनाई गई ज्ञानचन्द आजाद की 77वीं जयंती

चार कन्याओं की शादी व मेधावियों का सम्मान कर मनाई गई ज्ञानचन्द आजाद की 77वीं जयंती

रिपोर्ट एसडी गौतम

सहारनपुर- दिल्ली रोड स्थित अम्बेडकरपुरम में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ज्ञानचंद आजाद फाउंडेशन के तत्वाधान में सामाजिक समर्पण के प्रतीक व बामियान बौद्ध विहार के संस्थापक दिवंगत ज्ञानचंद आज़ाद की याद में चार कन्याओं की शादी कराकर तथा दसवीं व बारहवीं के मेधावियों को सम्मानित कर श्री आजाद की 77वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली से पहुंचे कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीयध्यक्ष व पूर्व मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर ज्ञानचंद आजाद को पुष्पांजलि देकर किया।

पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम नेकहा कि सरकारी नौकरी में होने के उपरांत भी समाज के लिए ग्रामीण परिवेश में शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे कार्य कर बामियान बुद्ध विहार की स्थापना की जो आज शक्ति का केंद्र बना हुआ है जिससे प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यमंत्री शायान मसूद ने कहा कि समाज श्री आजाद का ऋणी है। मेयर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि गरीब कन्याओं के विवाह का उत्तरदायित्व समाज उठा रहा है जो सराहनीय कदम है जिसके लिए फाउंडेशन बधाई की पात्र है। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए ज्ञानचंद आज़ाद फाउंडेशन अध्यक्ष व प्रमुख समाजसेवी सतीश गौतम ने कहा कि वह अपने पिता के दिखाए मार्ग का अनुसरण कर समाज में समर्पण की भावना से कार्य रहे है क्योंकि बाबासाहब के कथनानुसार जीवन लंबा नहीं बल्कि गहरा होना चाहिए इसलिए पद से नहीं इंसान अपने कर्म से अपना व्यक्तित्व स्थापित करता है इसलिए समाजहित में अपनी ओर से हरसंभव सहयोग की भावना रखनी चाहिए और करुणा के सागर तथागत गौतम बुद्ध के करूणा, शील और शांति को जीवन में रखकर शिक्षा हासिल करने और देशहित में नाम रोशन करना चाहिए। कार्यक्रम में दसवीं व बारहवीं के मेधावी छात्र छात्राओं को शील्ड व समानपत्र देकर सम्मानित किया गया, साथ ही कार्यक्रम में अंजना पुत्री राजवीर निवासी हुसैनपुर संग सचिन कुमार पुत्र प्रीतम निवासी समसपुर कलां, खुशी पुत्री किशन निवासी लुंढी संग शुभम पुत्र प्रदीप निवासी रायपुर व शिवानी पुत्री महेन्द्र निवासी चंदेना कोली संग बसंत पुत्र मांगेराम निवासी अकबरपुर फाजिलपुर तथा सुभरी ख्वाजा निवासी अंजली को अजय पुत्र सुरेन्द्र निवासी भारी दीनदारापुर को शादी के मंगल परिणय में बांधकर दान दहेज के साथ ससम्मान विदा किया गया। कार्यक्रम में जयपाल महाशय, गायक मुकेश कुमार राणे व कस्तूरी गौतम द्वारा संस्कृतिक प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विवाह संस्कार भंते विनयदीप महाथेरो ने बौद्ध रीति से कराया। थाईलैंड से 400 मीटर पैर एथलेटिक्स के गोल्ड मेडलिस्ट अविनाश व कबड्डी कोच अरुण बौद्ध तथा दसवीं में जनपदभर ने नौवाँ स्थान लाये सादिक अली को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संत सूरज दास, प्रदेश सचिव कांग्रेस पार्टी अरविन्द पालीवाल, भाजपा नेता व समाजसेवी जयराम गौतम प्रधान, समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद, मोदीमल प्रधान, खाद्य सलाहकार शिवकुमार, ब्लॉक प्रमुख ताहिर हसन व इंजी. सत्यम भुर्यान ने भी विचार रखे। संचालन सुमित बौद्ध ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमती सावित्री आजाद, इंदु गौतम, डॉ. वेदप्रकाश, महात्मा सतीश दास खरखड़ी, एड० वीरेन्द्र कुमार, नरेश कुमार, पवन कुमार, प्रकाशचंद, अजीत कुमार, जेपी देवल, ओमप्रकाश, श्रीपाल, एड० जगमोहन, बाबूराम, देवपाल, युवराज गौतम, डॉ. सुधा रावत, मालती, सुषमा, मुन्नी आदि ने शिक्षा, सुरक्षा व सम्मान की मुहिम को आजीवन चलाने वाले इस मिशनरी योद्धा श्री ज्ञानचन्द आजाद को उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पितकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

पांचाल म्यूजिक सेन्टर पर प्रयाग संगीत समिति की प्रायोगिक परीक्षा हुई सम्पन्न