Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने कराया जनकल्याण शिविर का आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने कराया जनकल्याण शिविर का आयोजन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- भारतीय जनता पार्टी द्वारा  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, विकास, विश्वास एवं जनकल्याण पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे जनसंपर्क एवं जनजागरण अभियानों की श्रृंखला के अंतर्गत पुवांरका विकास खंड कार्यालय, जनता मार्ग, चक हरेटी में एक भव्य जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ना रहा।

शिविर में विभिन्न विभागों एवं योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए, जहां विशेषज्ञों एवं विभागीय कर्मचारियों द्वारा नागरिकों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से संबंधित स्टॉलों में आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, टीकाकरण एवं पोषण अभियान, आयुष एवं योग स्वास्थ्य केंद्र तथा जन औषधि केंद्र के माध्यम से उपलब्ध सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाओं की जानकारी दी गई। इन स्टॉलों पर उपस्थित नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श, योजनाओं की पात्रता, पंजीकरण प्रक्रिया तथा लाभ प्राप्त करने के तरीकों से अवगत कराया गया।आंगनबाड़ी एवं महिला-बाल विकास विभाग के स्टॉलों पर सशक्त आंगनबाड़ी, स्वस्थ बालक अभियान, पोषण अभियान एवं सुपोषण कार्यक्रम, गर्भवती एवं धात्री माताओं की देखभाल, बाल विकास एवं प्रारंभिक शिक्षा, कुपोषण मुक्त भारत अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना तथा पोषण ट्रैकर एवं आंगनबाड़ी सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान लाभार्थियों के अनुभव साझा किए गए तथा पोषण सामग्री के मॉडल प्रदर्शित कर संतुलित आहार और बच्चों के समुचित विकास के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही टीकाकरण, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
कृषि एवं किसान कल्याण से संबंधित स्टॉल पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में किसानों को जानकारी दी गई। पात्र किसानों को योजना के अंतर्गत मिलने वाली आर्थिक सहायता, पंजीकरण प्रक्रिया तथा अन्य कृषि कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। इसके अतिरिक्त किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं सरकारी सहायता कार्यक्रमों के बारे में भी अवगत कराया गया।युवा, उद्यमिता एवं रोजगार से संबंधित स्टॉलों पर आत्मनिर्भर भारत अभियान, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, वोकल फॉर लोकल, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना तथा युवा एवं कौशल विकास योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। युवाओं को स्वरोजगार, स्टार्टअप स्थापना, डिजिटल सेवाओं के उपयोग एवं कौशल विकास कार्यक्रमों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान एवं राष्ट्र निर्माण के लिए अनेक ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। इन योजनाओं का लाभ आज देश के करोड़ों नागरिकों तक पहुंच रहा है और भारत विकास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
पूर्व विधायक जगपाल सिंह  ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाएं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने नागरिकों से सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने और अन्य पात्र लोगों को भी इन योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया।कार्यक्रम में उपस्थित महानगर उपाध्यक्ष अमित गर्ग ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों ने गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे जनकल्याण शिविरों के माध्यम से आमजन को योजनाओं की सही एवं प्रत्यक्ष जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, युवाओं एवं किसानों ने सहभागिता की तथा विभिन्न स्टॉलों पर जाकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। नागरिकों ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति रुचि दिखाते हुए लाभ प्राप्त करने की प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी हासिल की।कार्यक्रम के अंत में खंड विकास अधिकारी (बी.डी.ओ.) सोनिका चौधरी ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जनकल्याण शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में विशेष संपर्क अभियान के अंतर्गत महापौर अजय सिंह ने शारदा मंडल में वरिष्ठ कार्यकर्ता कल्याण सिंह रावत , राम भरोसे ,पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा एवं अशोक श्री वास्तव के यहां रात्रि प्रवास व चौपाल के माध्यम से क्षेत्र के वरिष्ठ जनों व आम जनमानस से वार्ता की ।कार्यक्रम में दुष्यंत यादव ,नितिन परमार ,ठाठ सिंह , विपिन शर्मा , राजकुमार कालड़ा ,प्रदीप शर्मा , स्वराज सैनी , विजय चौहान , बिजेन्दर धीमान , अमित शर्मा ,संदीप धीमान , नीरज माहेश्वरी , बसंत कश्यप , विपिन राणा , वीरेंद्र पुंडीर , शुभम यादव अरुण यादव  सहित वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ता आदि  उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

पांचाल म्यूजिक सेन्टर पर प्रयाग संगीत समिति की प्रायोगिक परीक्षा हुई सम्पन्न